फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: People took out a candle march for the peace of Saurabh's soul, demanded hanging of Muskan and Sahil

Meerut: सौरभ की आत्मा की शांति के लिए लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

Tue, 25 Mar 2025 10:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 25 Mar 2025 10:49 PM IST
सार

सौरभ की आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मपुरी से लोगों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकालकर साैरभ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं लोगों का साहिल और मुस्कान के लिए जमकर गुस्सा फूटा।

विज्ञापन
Meerut: People took out a candle march for the peace of Saurabh's soul, demanded hanging of Muskan and Sahil
कैंडल मार्च निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हुए वीभत्स हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल को जेल भेज दिया गया। सौरभ की आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मपुरी से लोगों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन


उन्होंने हत्यारोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तौगी को फांसी देने की मांग की। लोगों ने सौरभ और उसके परिवार को जल्द से जल्दन्याय देने की मांग की। कैंडल मार्च में सौरभ के परिजन भी शामिल हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: VIDEO : सहारनपुर हत्याकांड: नेहा की माैत पर ग्रामीणों का योगेश पर फूटा गुस्सा, रोकी शव यात्रा, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में मोमबत्ती और सौरभ की तस्वीर लेकर निकाले कैंडल मार्च में काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सौरभ के हत्यारों को फांसी दो के नारे भी लगे। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि सौरभ की हत्या जिस तरह से की गई है। उसके हत्यारों को फांसी दी जाए। कानून इन्हें ऐसी सजा दे कि कोई भी इंसान ऐसा अपराध करने के बारे में सोच भी न सके।

कैंडल मार्च श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर के सामने से शुरू होकर गौरीपुरा चौकी तक निकाला गया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी ने सौरभ के लिए न्याय मांगा। इस दौरान अजय गेरा, एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, भारत रोहतगी, अमित शर्मा, मनोज कुमार, कामिल खान, शाहबाज, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed