फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Now land of Gandhi Ashram was being auctioned in Lucknow, stopped auction by writing a letter to SDM

UP: अब लखनऊ में नीलाम हो रही थी गांधी आश्रम की जमीन, एसडीएम को पत्र लिखकर रुकवाई नालामी

Fri, 03 Jun 2022 06:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jun 2022 06:11 PM IST
सार

लखनऊ में गांधी आश्रम की जमीन की नीलामी की प्रक्रिया को शुरू किया गया। लेकिन एसडीएम को पत्र लिखकर नीलामी की प्रक्रिया को रुकवाया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Now land of Gandhi Ashram was being auctioned in Lucknow, stopped auction by writing a letter to SDM
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गांधी आश्रम की जमीन पर समिति और भूमाफिया की नजरें लगी हैं। हाल ही में प्रशासन ने मेरठ में गांधी आश्रम की 800 वर्गमीटर की जमीन की नीलामी को रुकवाया था। इसके बाद अब लखनऊ में जमीन की नीलामी की प्रक्रिया को शुरू किया गया। इस मामले का पता लगते ही खादी और ग्रामोद्योग आयोग के राज्य निदेशक ने लखनऊ के एसडीएम को पत्र लिखकर नीलामी प्रक्रिया रुकवाई। 

विज्ञापन


मेरठ स्थित खादी और ग्रामोद्योग आयोग के मंडलीय कार्यालय ने लखनऊ कार्यालय को 30 मई को ई-मेल भेजकर लखनऊ परिसर में क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम की जमीन को दोबारा अनाधिकृत रूप से बेचने के बारे में सूचित किया। पत्र में लिखा गया कि पूरे देश में गांधी आश्रम और अन्य संस्थाएं खादी और ग्रामोद्योग आयोग के माध्यम से संचालित की जाती हैं और वित्त पोषित हैं। गांधी आश्रम और अन्य संस्थाओं के पास जितनी भी संपत्ति उपलब्ध हैं, वह भारत सरकार के अधीन है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में मेरठ में हो रही जमीन की नीलामी का जिक्र करते हुए लिखा कि गांधी आश्रम मातृ संस्था लखनऊ द्वारा जमीन को बेचने का प्रयास मेरठ में किया गया था। इसे स्थानीय प्रशासन के सहयोग से खादी और ग्रामोद्योग आयोग मंडलीय कार्यालय ने रुकवा दिया था। लखनऊ कार्यालय ने अनाधिकृत रूप से बेची जा रही जमीन की प्रक्रिया को रुकवाने के लिए एसडीएम से कहा।

यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed