Video: रईसजादों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, स्कॉर्पियो कार से स्टंट करते कैमरे में कैद,खूब वायरल हो रहा वीडियो
Meerut News : रईसजादों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। रईसजादे स्कॉर्पियो कार से स्टंट करते कैमरे में कैद हो गए हैं। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विस्तार
मेरठ में रईसजादों का स्कॉर्पियो कार से स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं रईसजादों ने वीडियो वायरल करके ट्रैफिक पुलिस को भी खुली चुनौती दी है।
यह वायरल वीडियो मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में रईसजादे कार की खिड़कियों पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।
गणतंत्र दिवस पर युवाओं ने मचाया खूब हुड़दंग
गणतंत्र दिवस पर मेरठ शहर में कई जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। कुछ युवकों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हुड़दंग और स्टंटबाजी भी की। इस दौरान पुलिस भी तमाशा देखती रही। हापुड़ रोड और दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: घर से बुलाकर ले गए दोस्त, फिर धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश
श्यामनगर से अकबर कुरैशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी भी शामिल हुए। यात्रा में बाइक सवार युवकों ने हुड़दंग किया। छात्र नेता मेहताब मूसा के नेतृत्व में एल ब्लॉक तिराहे से बच्चा पार्क तक निकाली गई यात्रा में कुछ युवकों ने कार की छत पर चढ़कर नृत्य किया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं परतापुर में भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिले।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, लूटपाट कर फरार, पढ़ें पश्चिमी यूपी की ताजा खबरें
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि जिन थाना क्षेत्रों में ऐसा किया गया है, वहां सीसीटीवी कैमरे चेक कर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।