फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Wife of Udham Singh said that police can encounter of my husband

यूपी: रंगदारी मामले में कुख्यात उधम सिंह फिर गिरफ्तार, पत्नी बोली- पति का एनकाउंटर कर सकती है पुलिस

Thu, 22 Jul 2021 11:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jul 2021 11:27 PM IST
सार

कुख्यात उधम सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी मीडिया के सामने आई है। पत्नी का कहना है कि पुलिस उसके पति का एनकाउंटर कर सकती है।

विज्ञापन
Meerut News: Wife of Udham Singh said that police can encounter of my husband
मेरठ: उधम की सिंह पत्नी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बैंक कर्मचारियों को धमकी और रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार हुए कुख्यात उधम सिंह की पत्नी चेयर पर्सन पुष्पा देवी का गुरुवार देर रात को एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उसके पति का एनकाउंटर कर सकती है। पत्नी ने आरोप लगाया कि गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद जेल ले जाने के दौरान पुलिस ने रास्ते में कई जगह गाड़ी रोककर उधम सिंह को परेशान किया और उसे टॉर्चर करते हुए प्रेशर बनाया।   

विज्ञापन


उधम सिंह की पत्नी पुष्पा देवी ने जारी बयान में कहा कि पुलिस-प्रशासन उनके पति की पुलिस हिरासत में हत्या करवा सकता है। एनकाउंटर करने की आशंका जताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री व आला अफसरों को इस मामले की सूचना देने की बात कही है। उन्होंने उधम सिंह के अधिवक्ता अमरपाल भट्ठल से भी इस मामले में आला अफसरों से शिकायत करने को कहा है।
विज्ञापन


रंगदारी मांगने पर कुख्यात उधम सिंह फिर गिरफ्तार 
बैंककर्मियों को धमकाकर रंगदारी मांगने के मामले में कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने गुरुवार को फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा कि उधम सिंह जेल से छूटने के बाद घर पर रहकर गैंग चला रहा था। तीन दिन से बैंककर्मियों को धमका रहा था। जिससे दहशत का माहौल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधम 10 दिन पहले बाराबंकी जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने बताया है कि उधम सिंह गांव में इंडियन बैंक में 19 व 20 जुलाई को अपने कुछ साथी भेजे थे। बैंक मैनेजर और कर्मचारियों को अपने घर पर बुलाया। बार-बार बुलाने पर बैंक के दो कर्मचारी सतीश कुमार और उमेश गुप्ता उधम के घर पर पहुंचे थे। उधम ने तीन-तीन लाख का लोन नगर पंचायत के 30 संविदा कर्मचारियों को देने का उनपर दबाव बनाया। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि इन संविदा कर्मचारियों को लोन नहीं दिया जा सकता। जिस पर उधम सिंह धमकी देने लगा। मंगलवार को उधम सिंह 20-25 लोगों को साथ लेकर जाकर बैंक के बाहर पहुंचा। मैनेजर को जबरन बाहर आने को कहा। मैनेजर के नहीं आने पर जान से मारने की धमकी देकर उधम चला गया। 

जिसके चलते बैंक कर्मचारियों में दहशत फैल गई। बैंक मैनेजर गौरव राजपूत और अन्य कर्मचारियों ने एडीजी मेरठ जोन में इसकी शिकायत की। एडीजी ने एसपी देहात को जांच करके कार्रवाई करने की बात कही। गुरुवार को एसपी देहात केशव कुमार व सीओ सरधना आरपी शाही पुलिस फोर्स और एक कंपनी पीएसी के साथ उधम सिंह के गांव करनावल पहुंच गए। पुलिस उधम को पकड़कर सरूरपुर थाने ले आई। उसके पीछे-पीछे उधम की मां सुमित्रा व चेयरमैन पत्नी पुष्पा भी ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंच गई। पुलिस ने बैंक के मैनेजर की तहरीर पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

बैंक कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उधम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बैंक में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उधम शातिर अपराधी है। वह बड़ी वारदात भी कर सकता था। - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed