फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: wife of Inspector has cut vein her and daughter

Meerut News: दरोगा की पत्नी ने डेढ़ साल की बेटी और फिर खुद की नस काटी, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Tue, 07 Mar 2023 11:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Mar 2023 11:14 PM IST
सार

Meerut News : दरोगा की पत्नी ने पहले डेढ़ साल की बेटी और फिर खुद की नस काट ली। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Meerut News: wife of Inspector has cut vein her and daughter
दरोगा की पत्नी ने नस काटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में टीपीनगर स्थित मलियाना में जसवंत शुगर मिल के पास मंगलवार सुबह 11:00 बजे उत्तराखंड में तैनात दरोगा सुमित कुमार की पत्नी पारूल ने पहले डेढ़ साल की बेटी और फिर खुद की नस काट ली। बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला मायके में रहती है। उसने तनाव के चलते बेटी की हत्या और फिर खुदकुशी का प्रयास किया। मां-बेटी के दोनों हाथों की नस ब्लेड से कट गई है। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। टीपीनगर पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मलियाना निवासी राजेंद्र कुमार बहुगुणा की टीपी नगर में स्पेयर पार्ट्स की वर्कशाप है। उनकी बेटी पारुल की शादी करीब ढाई साल पहले कोटद्वार निवासी सुमित के साथ हुई थी। सुमित उत्तराखंड स्थित जोशीमठ में एक थाने में दरोगा हैं। पारूल के डेढ़ साल की बेटी डोली है। करीब एक साल से वह मायके में बेटी के साथ ऊपरी मंजिल पर रह रही थी। पारूल ने सुबह ही बेटी के दोनों हाथों की ब्लेड से नस काट दी। उसके बाद पारूल ने अपने भी दोनों हाथों पर ब्लेड से नस काटी। बच्ची के शोर मचाने पर पारूल की मां और बहन दौड़कर वहां पर पहुंची। अंदर से दरवाजा बंद था और मां-बेटी लहूलुहान दिखाई दे रहे थे। बाद में पारूल का भाई पहुंचा। किसी तरह दरवाजा खोला और दोनों मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार ने बताया कि बेटी पारुल काफी तनाव में थीं। शास्त्रीनगर स्थित एक चिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था। इसके चलते बेटी उनके पास ही रहती थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों मां-बेटी का इलाज अभी चल रहा है।

वहीं, घटना की जानकारी पर उत्तराखंड से सुमित भी मेरठ के लिए रवाना हो गए। इंस्पेक्टर टीपीनगर संतशरण सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में परिवार के लोगों से बातचीत की। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि मां-बेटी का अभी उपचार जारी है। महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। अभी तक थाने में किसी ने कोई लिखित में शिकायत नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Bijnor News : चालान काटा तो बिजलीकर्मी ने काटे सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन, मचा हड़कंप

पारुल की हुई दूसरी शादी, तब से तनाव में
इंस्पेक्टर संतशरण सिंह के मुताबिक पारूल के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि पारुल की सुमित से दूसरी शादी है। पहले पति से बात बिगड़ गई थी। इसके बाद से पारूल तनाव में है। दामाद ने भी कई बार बेटी को समझाने का प्रयास किया। वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। परिवार के लोग पारूल और उसकी बेटी का बहुत ध्यान रखते हैं। बेटी की इस हालत से वह परिवार काफी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed