फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: three people have injured in blast of AC compressor

दर्दनाक: अचनाक फटा एसी का कंप्रेशर, तेज धमाके की आवाज सुन दहल उठे लोग, कॉलोनी में मचा हड़कंप

Wed, 06 Apr 2022 08:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Apr 2022 08:25 PM IST
सार

तेज धमाके के साथ एसी का कंप्रेशर फट गया। वहीं तेज धमाके की आवाज सुन लोग सहम उठे। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन
Meerut News: three people have injured in blast of AC compressor
मेरठ में एसी का कंप्रेशर फटा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के न्यू भरत विहार कॉलोनी के पास एक दुकान में एसी का कंप्रेसर फटने से दुकान मालिक समेत तीन लोग घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


उल्देपुर निवासी लोकेंद्र ने न्यू भरत विहार कॉलोनी के पास शिव गोरख इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान कर रखी है। उसकी दुकान पर एसी ठीक करने का कार्य होता है। जिसके लिए उसकी दुकान पर सोनू नाम का एक युवक भी काम करता है। बुधवार को सोनू एक एसी के कंप्रेशर को ठीक कर रहा था। वहीं, लोकेंद्र का एक रिश्तेदार कल्लू भी बुधवार को उसके पास आया हुआ था। लोकेंद्र व कल्लू आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच कंप्रेशर ठीक करने के दौरान कंप्रेशर फट गया। तेज धमाके के साथ कंप्रेशर फट गया, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं, धमाके की आवास सुनकर भरत विहार कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोग दुकान के पास पहुंचे। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, कल्लू की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री याकूब के बड़े राज: खुले तो अफसर भी हैरान, फैक्टरी के बाद निशाने पर आया हॉस्पिटल, यहां भी चल रहा था ये खेल

बताया गया कि कंप्रेसर के टुकड़े कल्लू के शरीर के अंदर घुस गए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। कंप्रेशर फटने के कारणों का पता नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर मामले में बड़ा खुलासा: देवबंद से जुड़ रहे मुर्तजा के तार, एटीएस ने साथी आरोपी को दबोचा, पूछताछ जारी

आस पास के दुकानदार भी सहमे
एसी का कंप्रेशर फट जाने के बाद हुए तेज धमाके से भरत विहार कॉलोनी के लोगों के साथ आस पास के दुकानदार व यहां से गुजर रहे लोग भी सहत उठे। तेज धमाके की आवाज से आस पास के लोगों को लगा कि जैसे कोई बम फटा हो। जिसके बाद सभी दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकलकर भागने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed