{"_id":"63a592a79fb4874d2a262395","slug":"meerut-news-the-victim-woman-demanded-action-from-the-ssp-in-the-case-of-encroachment-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : SSP ऑफिस पहुंचीं पीड़िता, बोलीं- दबंग पड़ोसियों ने दीवार तोड़कर मकान पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : SSP ऑफिस पहुंचीं पीड़िता, बोलीं- दबंग पड़ोसियों ने दीवार तोड़कर मकान पर किया कब्जा
Fri, 23 Dec 2022 05:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:06 PM IST
सार
Meerut News : पीड़िता महिला शुक्रवार को SSP ऑफिस पहुंचीं। पीड़ित महिला ने दबंग पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में गंगानगर निवासी एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर दीवार तोड़कर अवैध रूप से कब्जा करने और लूट का आरोप लगाया है। पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सालारपुर जलालपुर की रहने वाली संयोगिता शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। संयोगिता ने बताया कि उसके पति विनय कुमार की मृत्यु हो चुकी है। महिला का कहना है कि मंगलवार को वह अपने बेटे हर्ष का इंटरव्यू दिलाने के लिए अहमदाबाद गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके मकान के बराबर में रहने वाले एक दबंग परिवार ने मकान पर कब्जा करने के उद्देश्य से उसके घर की दीवार तोड़ डाली। इसी के साथ महिला के मकान को अपने मकान में मिलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने उसके घर में रखी ज्वेलरी और कैश भी लूट लिया। पीड़िता का कहना है कि वापस लौट कर घर की हालत देखने के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पश्चिमी यूपी में कड़ाके ठंड, छूट रही लोगों की कंपकंपी, हादसे में तीन की मौत, पढ़ें हर अपडेट
वहीं पीड़िता शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और पड़ोसियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Rapid Train: चार रैपिड रेल के सेट से दिखा अद्भुत नजारा, जमीन देने के लिए MDA तैयार, चौथी सुरंग का निर्माण शुरू