Meerut News Live: कॉल सेंटर का भंडाफोड़, STF ने तीन दबोचे, भाजपा ने चौधरी चरण सिंह के सपनों को किया साकार
{"_id":"63a53c575b8f4430f80d741a","slug":"meerut-news-live-all-update-read-of-west-up-and-three-people-have-died-in-accident-due-to-fog","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: कॉल सेंटर का भंडाफोड़, STF ने तीन दबोचे, भाजपा ने चौधरी चरण सिंह के सपनों को किया साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 23 Dec 2022 05:44 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 23 Dec 2022 05:44 PM IST
खास बातें
पश्चिमी यूपी में कोहरा और शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले तीन-चार दिन से अधिक ठंड होने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। वहीं कोहरे के चलते हादसे भी हो रहे हैं। सहारनपुर में दो की हादसे में जान गई तो मेरठ में भी एक युवक को वाहन ने कुचल दिया। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी की पल-पल खबरों का अपडेट-
विज्ञापन
मंच से बोलते दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
05:34 PM, 23-Dec-2022
बिजनौर के राजा का ताजपुर में क्रिसमस-डे की तैयारी को लेकर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। चर्च के आसपास व मैन रास्ते की सफाई के लिए ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मी लगाए हुए हैं।
05:11 PM, 23-Dec-2022
हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम
सहारनपुर के गागलहेड़ी में गुरुवार रात अधिक कोहरा होने के कारण बाइक सवार ने डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार ग्राम रगेल के अंकित पाल (25) पुत्र सोमपाल देर रात लगभग 11 बजे भगवानपुर कंपनी से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही अंकित पाल दया शुगर मिल के निकट पहुंचा तो अधिक कोहरा होने के कारण आगे चल रही डीसीएम से अंकित पाल की बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही अंकित पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके कुछ ही देर बाद अंकित पाल की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित पाल की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। दुर्घटना के समय अंकित पाल ने हेलमेट लगाया हुआ था। लेकिन टक्कर भीषण होने की वजह से अंकित की मौके पर मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा।

04:59 PM, 23-Dec-2022
चौधरी चरण सिंह के सपनों को भाजपा ने किया साकार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे साथी थे। उनके सपनों को भाजपा की सरकार ने साकार किया है। चौधरी साहब का सपना था कि हर घर में बिजली हो, महिलाएं घर के बाहर शोच के लिए न जाएं। गांव में सभी के पक्के मकान हों। यह चौधरी साहब का सपना था। जिसको भाजपा ने साकार किया है।
किसानों की गन्ने की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गन्ने से एथनॉल बनाकर किसानों की समस्या का समाधान करेगी। जिससे गन्ना किसान मालामाल हो जाएगा।

03:45 PM, 23-Dec-2022
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित बिशन चौक पर मृतक ऋषभ अग्रवाल के घर पर पहुंचे। इस दौरान राज्यमंत्री दिनेश खटीक, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
02:45 PM, 23-Dec-2022
फर्जी नौकरी दिलाने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, STF ने तीन दबोचे
तीन आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
01:26 PM, 23-Dec-2022
थाना बिनौली पर तैनात सिपाही की कैंसर से मौत
कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बिनौली थाने पर तैनात एक कांस्टेबिल की उपचार के दौरान मौत गई। वहीं सिपाही की मौत की सूचना मिलने के बाद थाने में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, सिपाही के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इंस्पेक्टर सलीम अहमद ने बताया कि कांस्टेबल निलेश शर्मा पुत्र सतीश चंद निवासी ग्राम रोहई, थाना निबोहरा, जनपद आगरा थाने से बीती 30 मई को पांच दिन का अवकाश लेकर घर गया था। वापस न आने पर उसकी गैर हाजिरी भी अंकित की गई थी।

01:24 PM, 23-Dec-2022
राजीव हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण
बागपत के बड़ौत में राजीव हत्याकांड का खुलासा कराए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जौहड़ी गांव के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद दो आरोपियों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
01:19 PM, 23-Dec-2022
सराफा की दुकान में लाखों की ज्वेलरी व नकदी चोरी
मेरठ के परतापुर में बीती रात रिठानी पीर के समीप अज्ञात चोरों ने सराफ की दुकान और जनरल स्टोर से लाखों की ज्वेलरी व हजारों की नकदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सवेरे हुई तो काफी व्यापारी एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए घटना के खुलासे की मांग की।
मोहकमपुर निवासी दीपक लोधी पुत्र विजय लोधी की रिठानी पीर के पास दीपक ज्वेलर्स एंड जनरल स्टोर है। बीती रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते आकर चांदी की मूर्ति व चांदी के बर्तन सहित सात हजार की नगदी और जनरल स्टोर से घड़ी, खिलौने, जींस आदि अन्य सामान सहित दस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वहीं शुक्रवार सवेरे घटना का पता चलते ही रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा, महामंत्री आदित्य शर्मा सहित काफी व्यापारी एकत्र हो गई और घटना की निंदा करते हुए पुलिस के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया गया।
कहा कि पहले भी दीपक ज्वेलर्स के यहां चोरी हो चुकी है। जिसका पुलिस आजतक कोई खुलासा नहीं हुआ। व्यापारियों ने इंस्पेक्टर परतापुर रामफल सिंह से रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

12:46 PM, 23-Dec-2022
मानकों के विपरीत नाला निर्माण किए जाने पर भड़के ग्रामीण
बागपत के बड़ौत में बड़का गांव के ग्रामीणों ने मानकों के विपरीत नाला निर्माण किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस नाला निर्माण के कारण अब हर समय जलभराव और जल निकासी की समस्या बनी रहेगी।

12:43 PM, 23-Dec-2022
निजी स्कूलों में नहीं बदला समय, ठंड में स्कूल जाने से बीमार पड़ रहे बच्चे
बागपत में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है, इसके बावजूद निजी स्कूलों की मनमानी जारी है। डीएम के आदेश के बाद भी कुछ निजी स्कूल संचालकों ने स्कूलों के समय में बदलाव नहीं किया है, जिससे बच्चों को कड़ाके की सर्दी में स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। अभिभावक भी स्कूल के समय में बदलाव की मांग कर रहे हैं। अब शिक्षा विभाग की ओर से निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूल संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन