फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The husband, wife and son were cremated together in the village after the death in the accident

उजड़ गया परिवार: रिटायर्ड सूबेदार-पत्नी व बेटे की एक साथ जलीं चिताएं, रो पड़ा पूरा गांव, दर्दनाक था हादसा

Tue, 09 Nov 2021 10:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Nov 2021 10:32 PM IST
सार

बागपत जिले के एक गांव में गमों का ऐसा पहाड़ टूटा कि हादसे में पूरा परिवार ही उजड़ गया। वहीं मंगलवार को तीनों की चिताएं एक-साथ जलीं तो पूरा गांव रो पड़ा। रिटायर्ड फौजी और उसकी पत्नी व बेटे की मेरठ में हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Meerut News: The husband, wife and son were cremated together in the village after the death in the accident
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के धनौरा टीकरी गांव में मंगलवार को मेरठ से रिटायर्ड सूबेदार, पत्नी व बेटे के शव लाए गए और तीनों की चिताएं एक साथ जलीं। इस तरह तीन मौत से पूरे गांव में गमगीन माहौल रहा और रिटायर्ड सूबेदार के परिजनों को लोग सांत्वना देते रहे।

विज्ञापन


धनौरा टीकरी गांव निवासी रिटायर्ड सूबेदार कृष्णपाल पुत्र इंद्रपाल मेरठ में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह दीपावली पर अपने भाइयों के साथ त्योहार मनाने आए थे। सोमवार शाम को बाइक पर पत्नी मीनू व बेटे अंशुल के साथ वापस मेरठ जा रहे थे। कंकरखेड़ा के समीप नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में लाए गए। जहां उनका गंमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। कृष्णपाल की चिता को उनके भतीजे अर्जुन, चाची मीनू को भतीजे आर्यन व अंशुल की चिता को कल्लू ने मुखाग्नि दी। एक साथ तीन चिताओं को देख हर किसी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

चौधरी जयंत सिंह ने परिवार को सांत्वना दी
धनौरा टीकरी में पहुंचे रालोद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उनकी रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से फोन पर बात कराई। चौधरी जयंत सिंह ने कृष्णपाल के भतीजे अनुज को फोन पर सांत्वना दी। यहां से पहले डॉ. कुलदीप उज्ज्वल मेरठ में पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। घटना की जानकारी चौधरी जयंत सिंह को देने पर उन्होंने कमिश्नर से बात करके पोस्टमार्टम जल्द कराने के लिए कहा। वहीं, परिवार को गांव में सांत्वना देने के लिए संजीव मान, आनंद छिल्लर, नरेश डायरेक्टर, पप्पन राणा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, राजीव प्रधान, तेजपाल धनौरा, विक्रम राणा आदि पहुंचे।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed