फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Teacher molested girl student in coaching center

मेरठ: शिक्षक की करतूत, छात्रा से छेड़छाड़, फिर मोबाइल पर भेजे अश्लील मैसेज, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2022 10:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Apr 2022 10:30 PM IST
सार

कोचिंग सेंटर चलाने वाले शिक्षक की करतूत सामने आई है। शिक्षक ने पहले 12वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और फिर उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut News: Teacher molested girl student in coaching center
थाने पहुंचे परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के पल्लवपुरम में एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड कर दी। इसके बाद उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज दिए। वहीं छात्रा ने मैसेज अपने पिता को दिखा दिए। जिससे गुस्साए पिता रात में ही पल्लवपुरम थाने पहुंचे और कोचिंग संचालक शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेज-1 कैलाश चाट भंडार के पास में एक सहगल कोचिंग संचालक छात्र-छात्राओं को कोचिंग देता है। वहां पर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा भी कोचिंग पढ़ती है। आरोप है कि कोचिंग संचालक शिक्षक ने छात्रा के साथ कोचिंग सेंटर में छेड़छाड़ की और उसके मोबाइल फोन पर अश्रलील मैसेज भेज दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने विरोध किया तो शिक्षक ने उसे धमका दिया। छात्रा शिक्षक से मैथ का कोचिंग लेती थी। वहीं छात्रा ने सोमवार को घर पहुंचकरक यह बात अपने पिता को बता दी। जिसके बाद पिता और परिजन अन्य छात्रों के साथ रात में ही पल्लवपुरम थाने पहुंचे और कोचिंग संचालक शिक्षक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग दी। 

यह भी पढ़ें: सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों की डकैती: 25 मिनट कोठी में रहे बदमाश, खौफ में रहे व्यापारी और नौकर

थाना प्रभारी अवनीश कुमार अष्टवाल का कहना है कि छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed