फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Registration of Suncity Hospital canceled on complaint of illegal recovery

Meerut News : अवैध वसूली की शिकायत पर सनसिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त

Thu, 06 Jul 2023 09:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jul 2023 09:06 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में अवैध वसूली की शिकायत पर सनसिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
Meerut News: Registration of Suncity Hospital canceled on complaint of illegal recovery
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ में अवैध वसूली की शिकायत पर सनसिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि उनके कार्यालय में प्राप्त शिकायत में सनसिटी हॉस्पिटल, जैदी फार्म के विरुद्ध आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनवाने के नाम से रुपये 10 हजार की अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया और चिकित्सालय का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।


नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना और नोडल अधिकारी जिला शिकायत प्रबन्धक आयुष्मान भारत योजना द्वारा प्रकरण में लिप्त लोगों व चिकित्सालय के प्रबन्धक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed