फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime: Police officers have shocked on revealed of Reema murder case, five accused arrested

प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
सार

प्यार से मर्डर तक की कहानी : प्रेमिका तड़पती रही लेकिन, प्रेमी का दिल नहीं पसीजा। रीमा की हत्या के खुलासे पर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Meerut Crime: Police officers have shocked on revealed of Reema murder case, five accused arrested
मेरठ रीमा हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना में हुए रीमा हत्याकांड का खुलासा हुआ तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। पुलिस के खुलासे में पता चला कि रीमा अपने प्रेमी आदेश से जिंदगी की भीख मांगती रही पर उसे तरस नहीं आया है।

विज्ञापन


दरअसल, शादी के छह महीने बाद ही अपने ससुराल से मायके में आ गई थी। मायके में आने के बाद उसका आदेश नाम से युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इस बीच दोनों के संबंध भी बन गए। वहीं, रीमा के गर्भवती होने पर प्रेमी आदेश ने उससे गर्भपात कराने को कहा लेकिन, रीमा मना करने लगी। 

विज्ञापन

इसके बाद आदेश ने आश्वासन दिया कि अगर वह गर्भपात करा लेगी तो वह उससे शादी कर लेगा। इस पर रीमा ने गर्भपात कर लिया। लेकिन वह फिर से गर्भवती हो गई और पता चलने पर आदेश पर शादी का दबाव बनाने लगी। इसी बात से तंग आकर आदेश ने उसकी हत्या की प्लानिंग कर ली।

पुलिस के खुलासे के अनुसार, प्रेमी आदेश द्वारा रीमा का सिर ईंट से मारने के बाद वह जिंदगी की भीख मांगती रही पर आरोपी प्रेमी को तरस नहीं आया। वह प्रेमिका रीमा को तड़पते हुए छोड़ कर चला गया, जिसके बाद रीमा की तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

विज्ञापन

आदेश समेत पांच आरोपी गए जेल
गांव खिर्वा नौआबाद में निवासी रामबीरी उर्फ रीमा की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के गर्भवती होने पर वह अपने प्रेमी पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। शादी की उम्मीद में उसने पहले भी गर्भपात कराया था। इससे परेशान होकर उसके प्रेमी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर गला दबाकर व ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खिर्वा नौआबाद निवासी रामबीरी उर्फ रीमा का पास के गांव खिर्वा जलालपुर निवासी आदेश पुत्र समंदर सैन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते रामबीरी दो बार गर्भवती हुई थी।

उसने आदेश पर शादी का दबाव बनाया। आदेश ने उसे गर्भपात कराने के बाद शादी का आश्वासन दिया। रीमा ने शादी की उम्मीद में दो बार गर्भपात करा चुकी थी। अब तीसरी बार सवा महीने की गर्भवती थी। रीमा ने फिर शादी के लिए आदेश से कहा तो वह टरकाने लगा। दोनों की आपस में बहस भी हुई थी। रीमा की मां सुरेंद्री ने आदेश के घर पहुंचकर उसकी मां के सामने दोनों की शादी का प्रस्ताव भी रखा था।

बीते रविवार को रात करीब 11 बजे आदेश ने रामबीरी को फोन कर घर से बुला लिया। रामबीरी के आने पर आदेश ने उसे बाइक पर बैठाया और ईंख के खेत में ले गया। जहां उसने रामबीरी के साथ मारपीट की और उसका सिर ईंट पर पटक दिया। जिससे रीमा बेहोश हो गई। इस दौरान आदेश के साथ चार दोस्त भी मौजूद रहे। 

वहीं, रीमा, आदेश से जिंदगी की भीख मांगती रही, लेकिन प्रेमी का दिल नहीं पसीजा। तभी अपने दोस्त संदीप को फोन करते हुए उसे बाइक से ले जाने के लिए कहा। वह दीपक के साथ बाइक पर बैठकर वहां से भाग आया। सिर में गंभीर चोट लगने से रामबीरी की मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि रीमा की हत्या में मुख्य आरोपी आदेश, उसके दोस्त आर्यन पुत्र सतीश, संदीप पुत्र ब्रजलाल, दीपक पुत्र नन्ने व रोहित पुत्र बोबी भी शामिल थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed