{"_id":"6098d9727e17e31d0043063a","slug":"meerut-news-read-the-complete-history-of-the-revolution-of-1857","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रांति दिवस: यूं ही नहीं भड़की थी 1857 की क्रांति की ज्वाला, पढ़िए आखिर क्या था पूरा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांति दिवस: यूं ही नहीं भड़की थी 1857 की क्रांति की ज्वाला, पढ़िए आखिर क्या था पूरा इतिहास
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 10 May 2021 12:31 PM IST
सार
10 मई 1857 को मेरठ छावनी में क्रांति की ज्वाला यूं ही नहीं भड़की थी। मंदिर के पुजारी ने भारतीय सैनिकों के आत्मसम्मान को ललकारा था। हिंदू-मुस्लिम सैनिकों की आत्मा को झकझोरा था, तब जाकर क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित हुई थी।
विज्ञापन
1 of 6
1857 की क्रांति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
10 मई 1857 को मेरठ छावनी में क्रांति की ज्वाला यूं ही नहीं भड़की थी। मंदिर के पुजारी ने भारतीय सैनिकों के आत्मसम्मान को ललकारा था। हिंदू-मुस्लिम सैनिकों की आत्मा को झकझोरा था, तब जाकर क्रांति की ज्वाला प्रज्ज्वलित हुई थी। जिस एतिहासिक कुएं पर सैनिकों ने अंग्रेजों को मार गिराने की कसम खाई थी, उसी कुएं पर बने शहीद स्मारक पर सोमवार को शहीद क्रांतिकारियों को नमन किया जाएगा। लोगों को ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है।
2 of 6
1857 की क्रांति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
1857 में देश में अंग्रेजों का अत्याचार चरम पर था। ऐसे में मेरठ से भड़की क्रांति की चिंगारी पूरे देश में अंग्रेजों के खिलाफ एक जंग बन गई। इस क्रांति में औघड़नाथ मंदिर का विशेष योगदान था। मंदिर तब छोटी सी जगह में था। मंदिर के पीछे के मैदान पर अंग्रेजों का सैनिक प्रशिक्षण केंद्र था।
3 of 6
1857 की क्रांति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के वर्तमान पुजारी पंडित श्रीधर त्रिपाठी के पूर्वज पंडित शिवचरण दास उर्फ बाबा उस समय पुजारी थे। वे सैनिकों को देशभक्ति के बारे में बताते थे। 10 मई 1857 से पहले एक दिन बाबा शिवचरण दास ने सैनिकों को कुएं का पानी पिलाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू सैनिक गाय और मुसलमान सैनिक सूअर की चर्बी से बने कारतूसों को मुंह से लगा रहे हैं। सुनकर सैनिकों का आत्म सम्मान जाग गया। 85 सैनिकों ने विद्रोह कर दिया। 10 मई को 50 से ज्यादा अंग्रेज अफसरों-सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
1857 की क्रांति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नौ मई की रात से होने लगी थी क्रांति की शुरुआत
नौ मई 1857 की रात से ही बगावत की सूचना अंग्रेज अफसरों को मिलने लगी थी, लेकिन वे इसे भांप नहीं पाए। कर्नल कुस्टान्स और कर्नल जॉन फिनिश मेरठ के तत्कालीन कमिश्नर एचएच ग्रीथेड के बंगले पर रात्रिभोज का लुत्फ उठा रहे थे। उन्हें यह सूचना मिली कि शहर में लोगों को भड़काने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें अंग्रेजों को काट डालने की अपील की गई है, लेकिन अंग्रेज अफसरों ने इसे हल्के में लिया।
विज्ञापन
5 of 6
1857 की क्रांति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
200 बेड़ियों में कैद करने की फैली थी अफवाह
नौ मई को ही यह अफवाह पूरे शहर में फैल गई थी कि 200 बेड़ियां बनवाई जा रही हैं, जिसमें भारतीय सैनिकों को बंदी बनाया जाएगा। अफवाह यह भी थी कि हड्डियों के चूर्ण से मिश्रित आटा बनवाया जा रहा है जिसे बाजार में बेचा जाएगा। ऐसी ही तमाम अफवाहों ने शहर के लोगों के खून में उबाल ला दिया। दस मई की शाम पांच बजे विद्रोह की चिंगारी फूट पड़ी। भीड़ नंगी तलवारों के साथ सड़कों पर उतार आई। पहले काली पल्टन सेना के जवान, उनके पीछे पीछे भीड़ सेना के परेड ग्राउंड पर पहुंच गए। सदर बाजार से लेकर परेड ग्राउंड तक विद्रोह शुरू हो चुका था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।