फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: Now parents themselves will be able to keep an eye on the education and safety of the child

UP: बच्चे की शिक्षा और सुरक्षा पर अब अभिभावक खुद रख सकेंगे नजर, मेरठ के स्कूल ने की नई पहल

Wed, 23 Nov 2022 04:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Nov 2022 04:52 PM IST
सार

बच्चे की शिक्षा और सुरक्षा पर अब अभिभावकों की पूरी नजर रहेगी। मेरठ के  द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल ने तकनीक में बढ़ाया कदम।
 

विज्ञापन
Meerut news: Now parents themselves will be able to keep an eye on the education and safety of the child
चिंकी त्यागी शिक्षिका, प्रधानाचार्य कवल जीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्पना से परे शिक्षा प्रदान कराने के उद्देश्य से मेरठ का एक सीबीएसई प्राइमरी स्कूल कड़ी मेहनत में जुटा है। शास्त्रीनगर के सेक्टर-9 स्थित द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल तकनीकी क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है। बच्चों को अनूठी सीख देने के लिए विद्यालय एप पर कार्य कर रहा है। अभिभावकों और शिक्षकों की भागीदारी इसमें अहम है। यानि की सिर्फ बच्चा ही नहीं बल्कि अभिभावक को भी एडवांस बनना होगा। एप में वो हर जानकारी मौजूद है जो स्कूल में बच्चे से जुड़ी है। चाहे वो बच्चे की सुरक्षा हो या दिनभर की शिक्षा।

विज्ञापन


विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य कवल जीत सिंह ने बताया कि स्कूल में प्री-नर्सरी से आठवीं तक कुल 170 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। देखने में विद्यालय की इमारत ज्यादा बड़ी नहीं है। लेकिन भीतर बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 29 सीसीटीवी माइक्रोफोन के साथ लगाए गए हैं।
विज्ञापन


स्कूल को संचालित हुए केवल चार साल हुए हैं। शुरुआत से ही विद्यालय में आधुनिक तकनीक लागू कर दी गई। कोरोनाकाल से पहले ही एप के जरिए सभी कार्य विद्यालय में हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 30 को मेरठ आएंगे सीएम योगी, 10 से 15 हजार बुद्धिजीवी वर्ग के लोग होंगे शामिल, तैयारियां शुरू

मेरठ का एकमात्र आधुनिक स्कूल
ये विद्यालय एप पर कार्य करने वाला मेरठ का एकमात्र आधुनिक स्कूल है। प्रधानाचार्य कवलजीत सिंह बताते हैं कि एप को लागू करना सरल है लेकिन नियमितता में लाने के पीछे कड़ा परिश्रम है। शिक्षकों को एप की प्रत्येक गतिविधि समय पर अपडेट करनी होती है। इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।

ऐसे कार्य करता है एप
विद्यालय द्वारा अभिभावक को बच्चे की लॉग इन आईडी बनाकर दी जाती है। जिसे खोलकर वे बच्चे से संबंधित प्रत्येक जानकारी अपने फोन में कभी भी और किसी भी जगह देख लेते हैं। बच्चे के हर सत्र की जानकारी एप में उपलब्ध है।
 
एप में बच्चे की इन मुख्य गतिविधियों पर अभिभावक की नजर
- बच्चे की महीने के प्रत्येक दिन की उपस्थिति।
- छुट्टी के लिए घर से आवेदन कर सकते हैं।
- स्कूल की समय सारिणी एवं विषय का सिलेबस।
- प्रत्येक परीक्षा में आए अंकों की तालिका।
- फीस से संबंधित हर जानकारी एवं फीस जमा करने का विकल्प।
- स्कूल की छुट्टी व सह पाठ्क्रम गतिविधियों संबंधित सूचनाएं।
- कक्षा में पढ़ाया गया पाठ एवं गृहकार्य।
- प्रशासन से जारी किए गए सर्कुलर।
- स्कूल से बच्चे को छोड़ने और ले जाने की जानकारी।
 
सुरक्षा की फिक्र कम हुई
बच्चे की सुरक्षा की फिक्र अब कम रहती है। घर से ही स्कूल की गतिविधियों को देख सकते हैं। कक्षा में दिए गए गृहकार्य के लिए अब बच्चा अधिक गंभीर रहता है। - चिंकी त्यागी, अंजता कॉलोनी

सिलेबस नहीं छूटता
अब अभिभावकों को भी एडवांस होना जरूरी है। एप के जरिए बच्चे पर नजर रखी जा सकती है। छुट्टी होने पर बच्चे का सिलेबस नहीं छूटता। - रुचिका बत्रा, शास्त्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed