फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: New disclosure about Haji Yakub, family was running four meat factories

UP: हाजी याकूब को लेकर नया खुलासा, परिवार चला रहा था चार मीट फैक्टरियां, घरों पर चस्पा है कुर्की का नोटिस

Fri, 03 Jun 2022 05:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jun 2022 05:51 PM IST
सार

हाजी याकूब को लेकर अब नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि याकूब का परिवार चार मीट फैक्टरियां चला रहा था।

विज्ञापन
Meerut News: New disclosure about Haji Yakub, family was running four meat factories
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ पुलिस ने जांच के बाद पूर्व मंत्री हाजी याकूब प्रकरण में नया खुलासा किया है। एएसपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि अल फहीम मीटेक्स की आड़ में याकूब का परिवार चार कंपनी चला रहा था। दो कंपनी में याकूब का परिवार शेयर धारक है, जबकि अल फोजान कंपनी इमरान के बेटे फोजान के नाम पर है। 

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि अल फोजान टैक्स बचाने के लिए खोली गई है। अल कय्यूम मीटेक्स और शामली के कैराना स्थित मीम एग्रो फूडस प्राइवेट लिमिटेड में भी याकूब के परिवार और रिश्तेदारों के शेयर हैं। पुलिस इन चार कंपनियों की डिटेल मंगा ली है। माना जा रहा है कि संचालित हो रही अन्य दो कंपनियों को सील किया जाएगा। कागजात में चल रही कंपनी का भी लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। 31 मार्च को हापुड़ रोड स्थित अल फहीम मीट फैक्टरी में छापा मारकर दौरान करीब पांच करोड़ रुपये कीमत का मीट पकड़ा गया था। पुलिस ने इस मामले में याकूब, उनकी पत्नी शमजिदा, बेटे फिरोज और इमरान, मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 लोग आरोपी बनाए हैं। 
विज्ञापन


वहीं याकूब, फिरोज, इमरान और मैनेजर मोहित त्यागी अभी फरार चल रहे हैं। सभी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा हो चुका है। पुलिस कुर्की की तैयारी में जुटी हुई है, जबकि शमजिदा को अग्रिम जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान

परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं कंपनी
अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड का नाम याकूब के पिता फहीम के नाम पर रखा गया था, जबकि अल फोजान मीटेक्स कंपनी का नाम इमरान कुरैशी के बेटे फोजान के नाम पर रखा गया है। अल कय्यूम का नाम याकूब के भाई कय्यून के नाम पर है। पुलिस मीम एग्रो का नाम किस आधार पर रखा गया था। इसकी भी पड़ताल कर रही है।
 

यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed