फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news, Mother and daughter killed in truck accident in uttar pradesh

दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल, ट्रक चालक मौके से फरार

Fri, 23 Nov 2018 06:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Nov 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut news, Mother and daughter killed in truck accident in uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सरधना थाना क्षेत्र में करनाल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर को रेत से भरे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बताया गया कि महिला सहारनपुर की रहने वाली थी, जो अपने भाई के साथ बाइक से सुभारती अस्पताल में आ रही थी। हादसे में महिला की 2 साल की बेटी की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तबस्सुम (30 ) पत्नी अनीस निवासी रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) व उसकी 2 साल की बेटी अर्शी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा तबस्सुम का भाई फिरोज पुत्र इलियास निवासी निरपुडा बागपत गंभीर रूप से घायल हो गया। 

इसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मां बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दोनों वाहन भूनी चौराहे से मेरठ की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि तबस्सुम अपने भाई के साथ सुभारती अस्पताल जा रही थी। 

एसओ सरूरपुर संजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed