फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: kanwariya died in hospital after bit by Snake in camp at Sardhana

Meerut: कांवड़िये को सांप ने काटा, अस्पताल में मौत, थक कर शिविर में सोया था शिवभिक्त

Fri, 14 Jul 2023 06:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक शिविर में सो रहे कांवड़िये को सांप ने डस लिया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना से शिविर में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Meerut News: kanwariya died in hospital after bit by Snake in camp at Sardhana
फाइल फोटो।

विस्तार

हरिद्वार से जल लेकर पुरामहादेव जा रहे जलालाबाद के शिवभक्त की सरधना के पास रार्धना गांव में लगे कांवड़ सेवा शिविर में रात्रि विश्राम के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। शिवभक्त की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


शामली के जलालाबाद के मोहल्ला मौहम्मदीगंज निवासी 21 वर्षीय राहुल पुत्र लक्ष्मण खटीक 11 जुलाई को अपने सगे भाई व दो अन्य साथियों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गया था।  12 जुलाई को चांरो युवक जल उठाकर बागपत के प्रसिद्व पुरामहादेव मंदिर में जल चढ़ाने के चले थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP में बाढ: बागपत में यमुना का तटबंध टूटा, बिजनौर में टापू पर फंसे भूखे-प्यासे लोग, हस्तिनापुर में चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 13 जुलाई की रात्रि चारों युवक सरधना के पास रार्धना गांव के शिव मंदिर में लगे कांवड़ सेवा शिविर में रुके थे। सोते वक्त 13 जुलाई की मध्य रात्रि शिविर में सांप द्वारा राहुल को काट लिया गया। राहुल को तुरंत ही साथी सरधना स्थित प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में ले गये। लेकिन गंभीर अवस्था के चलते वहां से चिकित्सकों द्वारा उसे मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। 

राहुल के छोटे भाई लखन ने जैसे ही परिजनों को सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा दो छोटे भाई है। लोगों ने बताया कि राहुल बेहद मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृति का था।

यह भी पढ़ें: बाढ़ जैसे हालात: हस्तिनापुर में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, तटबंध क्षतिग्रस्त, 50 गांवों पर खतरा, सड़कें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed