{"_id":"1584b31cf6350c2f697d06cfb3694841","slug":"meerut-news-hindi-news-199","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मार्च से गांवों को 16 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मार्च से गांवों को 16 घंटे बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Wed, 02 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवीवीएनएल के एमडी ने सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट विजन-2016 को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को सतर्कतापूर्वक काम करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को ऊर्जा भवन में विजन-2016, ओटीएस और राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक ली।
समीक्षा बैठक में एमडी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि विजन-2016 के तहत गांवों को 14 से 16 घंटे और शहरों को 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति होनी है। यह सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियां डेढ़ साल से कार्यरत हैं।
कई स्थानों पर नए बिजलीघर बने हैं। फीडर सेपरेशन और सिस्टम की क्षमता वृद्धि का काम भी हो रहा है। छह मार्च को सीएम अखिलेश यादव गांवों को 14 घंटे बिजली आपूर्ति देने की योजना का शुभारंभ करेंगे। पीवीवीएनएल कंपनी के अंतर्गत 33 केवी के 1025 बिजलीघर हैं।
विज्ञापन
11 केवी के 4373 फीडर हैं। इन सभी को दुरुस्त किया जा चुका है। जर्जर लाइनों को बदला जा रहा है। निर्माणाधीन 95 बिजलीघरों में से 26 बिजलीघर तैयार हो चुके हैं। ओटीएस लक्ष्य के सापेक्ष 21 फीसदी सफलता हासिल हो चुकी है। राजस्व वसूली भी 75 फीसदी हो चुकी है।
पांच को चेयरमैन लेंगे बैठक
यूपीपीसीएल चेयरमैन संजय अग्रवाल ने प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों के निदेशकों को पांच मार्च को लखनऊ तलब किया है। इस दौरान चेयरमैन बिजली आपूर्ति के लिए तैयार ढांचे की समीक्षा करेंगे। साथ ही इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।