फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News

सांसद के पुतले की छीनाझपटी में लाठीचार्ज

Sat, 20 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 20 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Meerut News

बीजेपी सांसद के किसानों द्वारा फैशन के चलते आत्महत्या करने संबंधी बयान को लेकर किसान राजनीति गरमा गई है। इस बयान के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकर्ता कमिश्नरी पर सांसद का पुतला फूंकने पहुंच गए।

विज्ञापन


छीनाझपटी के दौरान भी पुतला छीनने में नाकाम पुलिस ने लाठी चला दी, जिसमें किसान नेता का पैर टूट गया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, रालोद ने भी कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रशासन को लोकसभा अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सांसद के इस गैर जिम्मेदार बयान के विरोध में भकि आ कार्यकर्ता अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के साथ कमिश्नरी पार्क पहुंचे और सांसद के पुतले पर गोबर चक्र चढ़ाया। कुलदीप पुतला दहन करने आगे बढ़े तो पुलिस ने पुतना छीनना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छीनाझपटी में कुलदीप सड़क पर गिर गए। पुतला नहीं देने पर पुलिस ने उन पर लाठी चला दी। जिससे वे घायल हो गए। अस्पताल में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री रामचंद्र बाल्मीकि, भाकियू नेता सतबीर जंगेठी, रवींद्र दौरालिया, मनजीत सिंह कोछड़ आदि ने मामले की कड़ी भर्त्सना करते हुए एसएसपी से दोषी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के लीगल एडवाइजर प्रेम सिंह सोम एडवोकेट ने कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही। इस मौके पर दीवान गिरी, मोहन सिंह नेगी, रजनीश महादेव, अशोक राव, ब्रजेश चौहान, अरुण शर्मा, तेजपाल चौहान, संजय काजला आदि मौजूद रहे।


वहीं, रालोद नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार की खराब नीतियों से किसान आत्महत्या कर रहा है और भाजपा सांसद किसानों की आत्महत्या को फैशन बता रहे हैं। ऐसे सांसद को संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। सांसद की बयानी ने भाजपा के किसान विरोधी चरित्र को उजागर किया है। इस मौके पर वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, सुनील रोहटा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्म, पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह, एनुद्दीन शाह, मनोज जिटौली, डॉ. अजेंद्र शर्मा, विनय मल्लापुर, राजेंद्र चिकारा, अनिल मंत्री, वरुण सांगवान, नरेंद्र खजूरी, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed