फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

कक्ष निरीक्षकों पर मची खींचतान

Fri, 12 Feb 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 12 Feb 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
meerut news
बोर्ड परीक्षा शुरू होने में छह दिन शेष हैं और तैयारियों के नाम पर शिक्षा विभाग में खींचतान चल रही है। रस्म अदायगी के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्यों को बीएसएनएल के सिम कार्ड बांट दिए गए हैं, लेकिन अभी तक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी का कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों को लेकर सबसे ज्यादा खींचतान सेल्फ फाइनेंस विद्यालयों के शिक्षकों को लेकर मची है। डीआईओएस व अन्य अधिकारी चाहते हैं कि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए, लेकिन वहां से इस बार शिक्षक मिलने की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


ऐसे में डीआईओएस कार्यालय का एक खेमा सेल्फ फाइनेंस विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाने के पक्ष में खड़ा है। उधर, डीआईओएस श्रवण कुमार यादव का कहना है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बड़े यानी अहम प्रश्न पत्रों में बेसिक के शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की जा रही है और उन्होंने लगभग स्वीकृति भी दे दी है। हालांकि सबसे बड़ी दिक्कत इस बात को लेकर आ रही है कि बेसिक शिक्षा विभाग में प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय में परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं और कई प्रश्न पत्र उस दिन पड़ रहे हैं, जब यूपी बोर्ड में मैथ, बायोलॉजी व अंग्रेजी जैसे विषयों की परीक्षा हैं। ऐसे में वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों को लगाया जा सकता है।

15 को बुलाई गई बैठक ःपरीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूम देने और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 15 फरवरी को सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में समस्त केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई गई है।

एप के जरिये भेजना होगा उपस्थिति का ब्यौरा
इस बार हर परीक्षा केंद्र को मोबाइल एप के जरिये छात्रों की उपस्थित व अनुपस्थित का ब्यौरा माध्यमिक शिक्षा परिषद को देना होगा। जिसको लेकर बृहस्पतिवार को हावर्ड प्लेस्टर्ड गर्ल्स इंटर कॉलेज में सभी केंद्र व्यवस्थापकों एवं प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई गई।


एडीएम सिटी एसके दूबे और डीआईओएस श्रवण कुमार की मौजूदगी में सिम कार्ड बांटे गए। इसी बीच 140 बोर्ड परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को सिम कार्ड देते हुए एंड्रायड फोन पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से तैयार किए गए एप को अपने फोन पर डाउनलोड कर उस पर परीक्षा का ब्यौरा अपलोड किए जाने की ट्रेनिंग दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed