फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut news

‘यूपी से ज्यादा दिल्ली की कानून व्यवस्था खराब’

Fri, 12 Feb 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Feb 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
meerut news
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी से ज्यादा कानून व्यवस्था दिल्ली की खराब है। अगर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रदेश के 1200 ब्लॉकों में से चार में कोई हिंसक घटना हो भी गई तो इसे कितना बड़ी विफलता मानेेंगे। उन्होंने दावा किया कि सपा सभी 36 एमएलसी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में सपा प्रत्याशी राकेश यादव का पर्चा दाखिल कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि चुनावी रणनीति बताई नहीं जाती है, लेकिन सपा सभी सीटें जीतेगी। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे बेहतर कानून व्यवस्था है।
विज्ञापन


शामली की घटना पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में पूरा मामला है और कार्रवाई हो रही है। बगैर जांच के कार्रवाई गलत है। डीएम बुलंदशहर द्वारा एक समाचार पत्र के पत्रकार पर मुकदमा दर्ज कराने के मामले में सपा नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी नौबत क्यों आई? इसकी जांच होनी चाहिए। बेहतर तो ये है कि दोनों पक्षाें को आपस में बैठकर इसका हल निकालना चाहिए। रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के विकास और उसकी नीति आज शहर और गांव तक पहुंच चुकी है। जनता में सपा के प्रति पूरी तरह विश्वास कायम है।

जिसके बूते यह एमएलसी चुनाव ही नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव में भी दोबारा सरकार बनेगी। एमएलसी चुनाव विधानसभा चुनाव का रिहर्सल है। इसलिए सपा गंभीरता से यह चुनाव लड़ा रही है। वहीं आजम द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के बारे में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विपक्ष दुष्प्रचार में माहिर
रामगोपाल यादव ने सपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने विकास कार्य किए हैं और जनता के बीच विश्वास बना है। विपक्ष दुष्प्रचार में माहिर है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी तरह मुस्तैद होकर जनता के बीच रहें और सपा के कार्यों और नीतियों के बारे में बताएं।

इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव में जीत के लिए सपाइयों को बधाई दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर, दर्जा प्राप्त मंत्री राजपाल सिंह,

मो. अब्बास, अयूब अंसारी, रफीक अंसारी, मुकेश सिद्धार्थ, कुलदीप उज्जवल, आदिल चौधरी, अतुल प्रधान, विवेक यादव, ठा. विनोद राणा, वीरपाल ढाका, मेघराज यादव, संगीता राहुल, चेतन्यदेव, अरशद मक्की, विपिन मनोटिया, मो. चांद, डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे।


डीएम बुलंदशहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मेरठ। डीएम बुलंदशहर बी चंद्रकला द्वारा एक पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के मामले में मेरठ के पत्रकारों ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने इस मामले में डीएम के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पत्रकार पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।

रामगोपाल यादव ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौररान पीडी शर्मा, दिनेश दिनकर, निशांत कौशिक, रविंद्र राणा आदि पत्रकार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed