फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Hastinapur gets a special place in the map of unbroken India in the new temple of democracy

Meerut News: लोकतंत्र के नए मंदिर में लगे अखंड भारत के मानचित्र में हस्तिनापुर को मिला विशेष स्थान

Mon, 29 May 2023 03:09 PM IST
Dimple Sirohi रविंद्र चौहान,अमर उजाला, हस्तिनापुर/मेरठ
रविंद्र चौहान,अमर उजाला, हस्तिनापुर/मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 May 2023 03:09 PM IST
सार

लोकतंत्र के नए मंदिर यानी नए संसद भवन में स्थापित अखंड भारत के मानचित्र में हस्तिनापुर को विशेष स्थान मिला है। जाहिर है महाभारत कालीन इतिहास को समेट हस्तिनापुर का गौरव अब देश ही नहीं दुनिया में भी पहचाना जाएगा।

विज्ञापन
Meerut News: Hastinapur gets a special place in the map of unbroken India in the new temple of democracy
अखंड भारत का मानचित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को नया संसद भवन देश को समर्पित होने के साथ ही हस्तिनापुर के नाम भी एक नया अध्याय जुड़ गया। नए संसद भवन में लगे अखंड भारत के मानचित्र में महाभारत कालीन हस्तिनापुर को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। अब हस्तिनापुर का गौरव देश ही नहीं दुनियाभर में फैलेगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नया संसद भवन देश को समर्पित किया। यह भवन अखंड भारत के अलग-अलग हिस्सों की विविधता को समाहित किए हुए है। इसमें विरासत, वास्तु, कला और कौशल के साथ संस्कृति भी है। इसके तहत अखंड भारत का एक मानचित्र भी है।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut News: मेडा करेगा 12 सौ करोड़ की 345 संपत्तियां नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें देश के प्रमुख प्राचीन और पौराणिक स्थलों के साथ ही प्राचीन सभ्यता से संबंध रखने वाले सभी शहरों को दर्शाया गया है। इसमें महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर का नाम भी शामिल है। इससे हस्तिनापुर के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। 

इससे पहले मोदी सरकार ने एक फरवरी 2020 के बजट में हस्तिनापुर को देश के पांच प्रमुख प्राचीन स्थानों में शामिल किया था। हस्तिनापुर में राष्ट्रीय म्यूजियम बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद हस्तिनापुर में कई बड़े विकास कार्य कराए गए। 

विकसित होगी पांडवों की नगरी
संसद भवन में लगे मानचित्र पर हस्तिनापुर का नाम लिखे जाने से हस्तिनापुर का नाम दुनिया में जाना जाएगा। यह एक बड़ी उपलब्धि है। महाभारतकालीन पांडवों की राजधानी रही हस्तिनापुर को अब नई पहचान मिलेगी। ऐतिहासिक नगरी का चहुंमुखी विकास होगा जो जल्द ही दुनिया के सामने आएगा। हस्तिनापुर के लोगों का गौरव भी बढ़ेगा। मोदी और योगी सरकार में हस्तिनापुर का विकास होगा। -दिनेश खटीक, राज्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed