{"_id":"6473bec3d2e04f97a60e2a7a","slug":"meda-will-auction-345-properties-worth-rs-1200-crore-meerut-news-c-14-1-mrt1050-233707-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेडा करेगा 12 सौ करोड़ की 345 संपत्तियां नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेडा करेगा 12 सौ करोड़ की 345 संपत्तियां नीलाम
Mon, 29 May 2023 07:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 07:09 AM IST
सार
मेरठ विकास प्राधिकरण यानी मेडा 12 सौ करोड़ की 345 संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। 16 जून को दोपहर 2:00 बजे तक इन संपत्तियों की नीलामी होगी।
विज्ञापन
mda mobile app
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) 1200 करोड़ की कुल 345 संपत्तियों की ई-नीलामी करेगा। इसमें अस्पताल, बेंक्वेट हॉल, नर्सिंग होम, वेलनेस सेंटर, नर्सरी व प्राईमरी स्कूल, जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज व उच्च शिक्षण संस्थाओं के भूखंडों के साथ ही आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंड शामिल हैं। इसके लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। सोमवार से प्राधिकरण के खाते में धन जमा करा सकेंगे।
मेडा के सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि 16 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ई-नीलामी होगी। इसमें आवासीय, व्यवसायिक के साथ ही मिश्रित भू उपयोग की 345 संपत्तियां शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 1200 करोड़ आंकी गई है।
आज से 12 जून तक पेपर डाउनलोड कर सकेंगे। नीलामी के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसमें गंगानगर, शताब्दीनगर, लोहियानगर, मेजर ध्यानचंद नगर, रक्षापुरम, पल्लवपुरम, गंगानगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार आदि योजनाओं की संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
आवास विकास ने भी शुरू किया सर्वे
आवास एवं विकास परिषद की ओर से भी विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इससे खाली संपत्तियां तलाशी जाएंगी। सहायक आयुक्त केशव राम ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर ई-नीलामी नहीं हो सकी, अब इसे फिर से शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सर्वे चल रहा है।