{"_id":"61e6ccdf01281830a35bb274","slug":"meerut-news-former-district-president-rahul-dev-has-left-from-rld-party-after-the-announcement-of-the-candidate-of-siwalkhas-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका: पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने छोड़ी पार्टी, रालोद का विरोध तेज, पार्टी का झंडा फूंका और जयंत के खिलाफ नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटका: पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने छोड़ी पार्टी, रालोद का विरोध तेज, पार्टी का झंडा फूंका और जयंत के खिलाफ नारे लगाए
Tue, 18 Jan 2022 08:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:57 PM IST
सार
मेरठ में सिवालखास सीट का प्रत्याशी घोषित होने के बाद रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी छोड़ने का कारण नेतृत्व द्वारा टिकट वितरण में लिए जा रहे फैसलों से आहत होना बताया।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव ने पार्टी छोड़ दी है। राहुल देव ने पार्टी छोड़ने का कारण नेतृत्व द्वारा टिकट वितरण में लिए जा रहे फैसलों से आहत होना बताया। कहा कि सिवालखास जैसी जाट बाहुल्य सीट भी अपने प्रत्याशी को नहीं दिला पाने से पार्टी के वफादारों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आ रहा कि सीट और प्रत्याशियों का चयन किस आधार पर हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं रालोद के खिलाफ विरोध भी बढ़ता जा रहा है। मेरठ के गांव ढडरा में मंगलवार रात को रालोद का झंडा फूंका गया और चौधरी जयंत सिंह के विरोध में नारे भी लगाए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी रालोद का खूब विरोध हो रहा है। रालोद समर्थक जयंत चौधरी के फेसबुक व ट्विटर पेज पर तरह-तरह के मैसेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि रालोद के समर्थकों और नेताओं के नाराज होने से गठबंधन पर बड़ा असर पड़ सकता है। ऐसे में चौधरी जयंत की भी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि उधर, बागपत में छपरौली सीट के प्रत्याशी का भी विरोध चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, बंद पड़े ईंट भठ्ठे पर चल रही थी फैक्टरी
छपरौली के प्रत्याशी वीरपाल राठी के विरोध में मंगलवार को लोगों ने दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह के आवास पर हंगामा किया। उन्होंने प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर जयंत सिंह के आवास पर दिनभर डेरा डाले रखा। लोगों ने चौधरी जयंत से यहां तक कह दिया कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो वे पंचायत करके प्रत्याशी उतारेंगे और उसे जीतने के बाद यहां लेकर आएंगे। इसके बाद चौधरी जयंत ने प्रत्याशी को लेकर विचार करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: सपा-रालोद गठबंधन ने मेरठ दक्षिण सीट से आदिल चौधरी को बनाया प्रत्याशी, अभी सिवालखास पर फंसा है पेंच