फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police have arrested a accused with illegal weapons after busted a factory in Muzaffarnagar

चुनाव से पहले पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, बंद पड़े ईंट भठ्ठे पर चल रही थी फैक्टरी

Mon, 17 Jan 2022 08:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Jan 2022 08:21 PM IST
सार

चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी समेत भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए। वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Police have arrested a accused with illegal weapons after busted a factory in Muzaffarnagar
एक आरोपी गिरफ्तार और अवैध हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी में पुलिस ने भनवाड़ा के जंगल में बंद पड़े ईंट भट्ठे में चलती तमंचा फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे व कारतूस के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


रतनपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के भनवाड़ा से टांडा माजरा मार्ग पर स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे पर छापा मारा। जहां दो युवक तमंचे बनाते हुए मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोचा लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शहजाद पुत्र शकूर निवासी गांव भनवाड़ा बताया। 
विज्ञापन


वहीं फरार साथी का नाम जाबिर निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना बताया गया। मौके से तैयार हुए 15 तमंचे, एक रायफल, एक बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए। इसके अतिरिक्त छह अधबने तमंचे, 26 नाल, चार बट व बाड़ी, 10 इंजेक्टर, ड्रिल मशीन, 20 स्प्रिंग, 10 ट्रीगर, शिकंजा, केबिल व वेल्डिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

पुलिस के मुताबिक, अवैध शस्त्रों का प्रयोग विधानसभा चुनाव में किए जाने की संभावना थी। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद और उसके साथी जाबिर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार शहजाद को जेल दिया। शहजाद के विरुद्ध मेरठ के थाना भावनपुर में मुकदमा पंजीकृत है। जबकि फरार अभियुक्त जाबिर का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed