फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Dogs attacked the GM of the security company and demand for action from police

UP: खूंखार कुत्तों ने सिक्योरिटी कंपनी के जीएम पर किया हमला, कॉलोनी में जमकर हंगामा, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Sun, 15 Jan 2023 05:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 15 Jan 2023 05:28 PM IST
सार

Meerut News : खूंखार कुत्तों ने सिक्योरिटी कंपनी के जीएम पर हमला कर दिया। इसके बाद कॉलोनी में जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
Meerut News: Dogs attacked the GM of the security company and demand for action from police
कुत्ते ने किया हमला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में खूंखार कुत्तों के झुंड ने सिक्योरिटी कंपनी के जीएम पर हमला किया। कुत्तों के हमले से जीएम घायल हो गए। आरोप है कि विरोध करने पर दबंग दंपती व उनका बेटा उससे ही भिड़ गए। 

विज्ञापन


इसके बाद सोसाइटी के अन्य लोगों ने पीड़ित के साथ थाने पहुंचकर आरोपी दंपती व उनके बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार दामोदर कॉलोनी के पूजा अपार्टमेंट में रहने वाले अनिल राजौरा सिक्योरिटी कंपनी में जीएम है। अनिल का आरोप है कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले एक परिवार ने बिल्डिंग कंपाउंड में आधा दर्जन खूंखार कुत्तों को पाल रखा है। ये कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ दीपक हत्याकांड: शाहबाज-इमरान के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने ढोल बजवाकर चस्पा किए कुर्की के नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि पूर्व में भी कुत्तों ने अनिल के बच्चों पर हमला किया था। इसके बाद थाने में आरोपी पक्ष ने कुत्तों को बिल्डिंग से हटाने की बात कही थी। लेकिन आरोपियों ने कुत्तों को नहीं हटाया। 

वहीं रविवार की सुबह अनिल बिल्डिंग से निकले तो कुत्तों के झुंड ने अनिल पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए अनिल ने विरोध किया तो दबंग दंपती मारपीट और गाली-गलौज पर उतारू हो गए। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: सिपाही के घर में लगी आग, पत्नी झुलसी और एक लाख का सामान जलकर राख, देखें मौके का हाल

इसके बाद बिल्डिंग में जमकर हंगामा हुआ। बाद में अनिल के साथ बिल्डिंग में रहने वाले योगेश त्यागी, संदीप शर्मा, अमित त्यागी और अमित बंसल आदि थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अनिल ने आरोपी प्रदीप कंसल और उसकी पत्नी अनुपम व बेटे आकाश के खिलाफ तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed