UP: डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला शव, संदिग्ध परीस्थितियों में हुई थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
Meerut News : डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकाला गया। विवाहिता की संदिग्ध परीस्थितियों में मौत हुई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का असली राज खुलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में सरधना के मोहल्ला शेखान में बुधवार को डीएम के आदेश पर पुलिस ने कब्र खुदवाकर विवाहिता का शव निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बताया गया कि पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कब्र खोदकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
बता दें कि नगर के मोहल्ला शेखान में आठ दिन पहले विवाहिता मुस्कान पुत्री नवाब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जबकि ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके वालों को मुस्कान की मौत का कारण बीमारी होने की बात कहकर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। लेकिन विवाहिता के शरीर पर चोट व खून के निशान देखने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। इससे पहले भी ससुराल वाले दहेज को लेकर आए दिन मारपीट करते थे।
यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम
मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाते हुए पति सलमान, ससुर जफर, सास तस्लीम व मोहम्मदनवाज पुत्र जफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद मृतका के परिजनों ने डीएम से कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। वहीं, बुधवार को डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र खुदवाई गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचानामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।