फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: cylinder exploded in a factory, Shastrinagar was shaken by the blast

मेरठ: कारखाने का सिलिंडर फटा, धमाके से दहला शास्त्रीनगर

Mon, 27 Dec 2021 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Dec 2021 04:28 PM IST
सार

रविवार रात करीब 11 बजे कारखाने में अचानक कई धमाके हुए और आग लग गई। घरों में सो रहे लोगों को लगा कि भूकंप आया है तो वह घरों से बाहर आ गए। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
Meerut news:  cylinder exploded in a factory, Shastrinagar was shaken by the blast
fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर का सेक्टर-11 का इलाका रविवार देर रात धमाके से दहल गया। भूकंप की दहशत से लोग घरों से बाहर निकल आए। बंद मकान में सिलिंडर फटने की जानकारी के बाद काफी लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन


शास्त्रीनगर सेक्टर-9 निवासी अधिवक्ता उमर अनवर ठाकुर एक मकान सेक्टर-11 में भी है। इसमें अब्दुल वाहिद किराये पर रहता है। वह इसमें मच्छरदानी बनाने का कारखाना चलाते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे कारखाने में अचानक कई धमाके हुए और आग लग गई। घरों में सो रहे लोगों को लगा कि भूकंप आया है तो वह घरों से बाहर आ गए। कुछ लोगों ने आग लगने का शोर मचा दिया। लोग मौके पर पहुंचे और खुद ही काबू आग पर पाने का प्रयास किया। नौचंदी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहादुरों का गांव है मेरठ का बहादरगढ़: यहां अपराध का नहीं नामोनिशान, थाने के रिकॉर्ड में दर्ज है केवल एक केस
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि कारखाने में रखे इनवर्टर में आग लगी थी। इसके बाद आग ने बैटरी और गैस सिलिंडर को चपेट में ले लिया। दोनों बारी-बारी फटे तो धमाके से क्षेत्र दहल गया। काफी दूर तक धमाका महसूस किया गया। पड़ोसी शाहनवाज के घर के शीशे चटक गए और गाड़ी के शीशे भी टूट गए। काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही। लोगों ने बताया कि दिन में यहां चार से पांच लोग काम करते हैं। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की वजह सामने आई है। कोई हताहत नहीं हुआ। 

 
बहसूमा में आग का गोला बना टैंकर
बहसूमा। रविवार शाम करीब सात बजे बाईपास के रास्ते मेरठ से बहसूमा आ रहे तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टैंकर में अचानक आग लग गई। लपटें देख लोग मौके की ओर दौड़ पडे़। पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच टैंकर में धमाका होने से लोग सहम गए। पुलिस ने टैंकर के पीछे घायलावस्था में पडे़ युवक को सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीरावस्था उसे मेरठ रेफर कर दिया। उधर, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर टैंकर में लगी आग पर काबू पाया। 

गढ़ रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग 
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर रविवार देर शाम सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। कल्याण नगर निवासी दीपक रस्तौगी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed