{"_id":"6177f64d6c13002ebe05a8e3","slug":"meerut-news-corruption-in-boat-drive-on-the-orders-of-minister-of-state-dinesh-khatik-in-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर: जिंदगी बचाने को लगाई नाव में पहले ही दिन भ्रष्टाचार के छेद, बाढ़ से मेहमान परिंदे भी बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर: जिंदगी बचाने को लगाई नाव में पहले ही दिन भ्रष्टाचार के छेद, बाढ़ से मेहमान परिंदे भी बेघर
Tue, 26 Oct 2021 06:06 PM IST
कपिल kapil
रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर, मेरठ
रविंद्र चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, हस्तिनापुर, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 Oct 2021 06:06 PM IST
सार
हस्तिनापुर में दो गांवों को जोड़ने के लिए लगाई गई नाव में पहले दिन ही भ्रष्टाचार के छेद हो गए। यह नाव राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आदेश पर निशुल्क लगाई गई थी।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में नाव में भ्रष्टाचार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के चांदपुर को हस्तिनापुर तक जोड़ने वाले भीकुंड पुल की सड़क बहने के बाद यहां राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आदेश पर निशुल्क लगाई गई नाव में पहले ही दिन भ्रष्टाचार के छेद हो गए। नाव से पुल पर जाने के लिए लोगों से 10 और बाइक ले जाने के 50 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से यहां एक नाव लगी है, जबकि दूसरी नाव कुछ लोगों ने अवैध रूप से लगा ली है। नाव में ट्रैक्टर और बुग्गी तक लादकर ले जाए जा रहे हैं। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नाव से दूसरी ओर गए गजरौला निवासी सौरव, मवाना निवासी हरिराम व चांदपुर निवासी अब्दुल, सलीम ने बताया कि उन्हें पैसे देने पड़े हैं।
विज्ञापन
करेंगे जांच
लोगों के लिए निशुल्क नाव लगाई गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की अनुमति नहीं दी गई है। अगर किराए की वसूली हो रही है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे। - रामचंद्र, तहसीलदार, मवाना
विज्ञापन
बाढ़ से मेहमान परिंदे भी बेघर
बाढ़ के पानी से वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों का आशियाना भी संकट में है। पानी की वजह पक्षियों को आराम करने और खाने के लिए आसपास के खेतों की चकरोड और सड़कों पर विचरण करना पड़ रहा है। मौसम से अनुकूलन और भोजन की तलाश में सात समंदर पार से हजारों मीलों का सफर तय कर हस्तिनापुर आए इन परिंदों को शिकार नहीं मिल रहा है। मजबूरीवश उन्हें वेटलैंड से बाहर निकलना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी जान को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को बागपत पहुंचे और उन्होंने हाजी यूनुस के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। टिकैत ने कहा कि इस बार जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा