मेरठ से सटे हस्तिनापुर में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री व क्षेत्रीय विधायक दिनेश खटीक ने रविवार को भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपने विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मंत्री की गाड़ी जहां तक नहीं पहुंच सकी, वहां पर वह बुलेट मोटरसाइकिल चलाकर लोगों के पास तक पहुंचे और उनका हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
दरअसल, पिछले कई दिनों से खादर क्षेत्र में हजारों लोग बाढ़ जैसे हालातों से जूझ रहे हैं, जिनका हाल जानने के लिए मंत्री दिनेश खटीक ने क्षेत्र के भीमकुंड, लतीफपुर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि आज तक हस्तिनापुर क्षेत्र को किसी भी सरकार ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित नहीं किया। प्रदेश की भाजपा सरकार ने हस्तिनापुर क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया और क्षेत्र में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं से लाभ दिया।
2 of 6
राज्य मंत्री दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को बाढ़ से पूरी तरह राहत देने की बात कही और कहा कि 49 करोड़ रुपये की परियोजना से जल्दी ही खादर क्षेत्र को बाढ़ मुक्त किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गणेशपुर से चांदपुर तक नेशनल हाईवे बनेगा, जिससे सात लाइन में ट्रैफिक चलेगा। भीमकुंड का गंगा पुल को भी नेशनल हाईवे में दिया गया है, जिस के संबंध में नितिन गडकरी जी से उनकी बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अन्य परियोजनाओं की भी सौगात मिलने वाली है। खादर क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण भी कराया गया है। साथ ही क्षेत्र में डिग्री कॉलेज का भी निर्माण कराया गया।
3 of 6
राज्य मंत्री दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लतीफपुर से सिंह सभा गुरुद्वारा में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सरकार ने क्षेत्र में इतना विकास नहीं हुआ, जितना योगी सरकार में हुआ। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र को बाढ से ही मुक्ति निबंध और करोड़ों रुपये की योजनाओं का लाभ जल्द मिलेगा, जिससे क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी।
4 of 6
बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि योगी सरकार में गन्ने का पेमेंट किसानों को बहुत जल्द दिया जा रहा है। गन्ना माफियाओं का राज समाप्त हो चुका है। योगी सरकार ने प्रदेश में होने वाली लूट और चोरी, हत्याओं की घटनाओं को पूर्ण रुप से बंद कराया है। बहन-बेटियां अब सुरक्षित हैं, बदमाश जेल में बंद हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के ही सहयोग से ही वह आज जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री बने हैं। इसके बाद उनकी जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र को बाढ़ से मुक्त कराएं। इसके लिए दिन-रात अथक प्रयास चल रहा है।
5 of 6
राज्य मंत्री दिनेश खटीक
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री के साथ विभागीय अधिकारी भी मोटरसाइकिल पर आए नजर
राज्य मंत्री दिनेश खटीक के साथ कई विभाग के अधिकारी भी अपनी लग्जरी कारों को छोड़कर ग्रामीणों की मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंत्री के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। दिनेश खटीक ने कहा कि अगर वह बाढ़ मंत्री नहीं होते, तो क्षेत्र को बाढ़ से मुक्त नहीं करा सकते थे।