{"_id":"6198945fcdb46e5c7c6d625b","slug":"meerut-news-congress-is-celebrating-vijay-diwas-at-block-and-headquarters-level-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किसानों की जीत पर कांग्रेस मना रही विजय दिवस, भाजपा सरकार को उखाड़ने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किसानों की जीत पर कांग्रेस मना रही विजय दिवस, भाजपा सरकार को उखाड़ने का लक्ष्य
Sat, 20 Nov 2021 11:53 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:53 AM IST
सार
किसान आंदोलन में आखिर किसानों की जीत हुई। वहीं किसानों की जीत पर कांग्रेस ब्लॉक और मुख्यालय स्तर पर विजय दिवस मना रही है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार को उखाड़ने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
मेरठ में कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते जिला अध्यक्ष अवनीश काजला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानून को वापस लेने के एलान के बाद कांग्रेस ब्लॉक और मुख्यालय स्तर पर विजय दिवस मना रही है। पदाधिकारी गांव-गांव जाकर सभा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
मेरठ में बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोलते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने बताया कि ये फैसला अन्नदाताओं की जीत है। प्रियंका और राहुल गांधी हमेशा किसानों के पक्ष में सरकार से जवाब मांगते रहे। जिला प्रभारी और प्रदेश सचिव नसीम खान ने कहा कि 700 किसानों ने अपनी शहादत दी लेकिन, प्रधानमंत्री ने संसद में कभी मौन नहीं रखा। कांग्रेस पार्टी ने सरकार को उखाड़ने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंतरिक सर्वे में भाजपा को यूपी में सत्ता से बाहर होने का डर सताने लगा। इसके बाद ही प्रधानमंत्री ने आनन-फानन में ये एलान किया है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, संगठन प्रभारी अनिल शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी
एक-दो दिन में रैली तिथि फाइनल
वहीं, मेरठ में रास्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की होने वाली रैली के लिए एक-दो दिन में तिथि फाइनल हो जाएगी। हालांकि, 30 नवंबर रैली की प्रस्तावित तिथि है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि वाराणसी और गोरखपुर की तरह एतिहासिक रैली आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात