{"_id":"6246c08d89df73279f4dbad4","slug":"meerut-news-babasaheb-statue-broken-in-the-village-of-meerut-outrage-among-dalit-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: डॉ. भीमराव की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: डॉ. भीमराव की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, अनुसूचित जाति के लोगों में भारी आक्रोश
Fri, 01 Apr 2022 03:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 01 Apr 2022 03:46 PM IST
सार
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने से अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश फैल गया है। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
मेरठ में मवाना कस्बे के खुर्द गांव में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। गुरुवार तड़के सुबह होते ही जब क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दलित समाज के लोगों ने देखा तो उनके बीच आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: Delhi-Meerut Expressway: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर टोल शुरू, हल्के वाहनों के लिए सराय काले खां तक 155 रुपये है शुल्क
विज्ञापन
मवाना कस्बे के मवाना खुर्द गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है, जिसकी सुरक्षा के लिए चारों तरफ लोहे का जाल भी लगा हुआ है। इसके बावजूद भी किसी ने बीती रात प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं गुरुवार सुबह जब टूटी हुई प्रतिमा पर दलित समाज के लोगों की नज़र पढ़ी तो उन्होंने प्रतिमा को खंडित पाया। जिससे दलित समाज के बीच आक्रोश फैल गया और भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: प्रोफेसर पर हमला करने वाले शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी फरार चल रही आरती भटेले, तलाश में जुटी पुलिस
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों से बात कर उनको शांत कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दलित समाज के लोग शांत हो गए।
थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि प्रतिमा बदलवाई जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को पकड़ कर सजा जरूर दी जाएगी।