{"_id":"6246ccfbb4b35b1910407189","slug":"meerut-news-shooter-nadeem-surrender-in-court-in-attacked-professor-rajbir-singh-case-but-now-aarti-bhatele-is-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: प्रोफेसर पर हमला करने वाले शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी फरार चल रही आरती भटेले, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: प्रोफेसर पर हमला करने वाले शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी फरार चल रही आरती भटेले, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 01 Apr 2022 03:37 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Apr 2022 03:37 PM IST
सार
प्रोफेसर पर हमले करने वाले उधम सिंह के शूटर नदीम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले में महिला प्रोफेसर आरती भटेले अभी फरार चल रही है।
विज्ञापन
मेरठ में प्रोफेसर पर हमले का मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ. राजबीर सिंह पर हमला करने वाले शूटर नदीम ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बताया गया कि नदीम कुख्यात उधम का शूटर है। इस मामले में तीन आरोपियों अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना और आशु चड्ढा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर आरती भटेले अभी फरार चल रही हैं। जिसकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने कृषि यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों बिल्डर अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना और आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया था कि यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर आरती भटेले की बिल्डर से दोस्ती थी। आरती राजवीर की हत्या कराकर वेटरनरी की डीन बनना चाहती थी। पुलिस के अनुसार, आरती और अनिल ने उधम सिंह के शूटर आशु को पांच लाख की सुपारी दी थी। जिसके चलते उधम सिंह के शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
डॉ. राजवीर सिंह पर हमले के मामले में अभी प्रोफेसर आरती भटेले फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। एसएसपी ने बताया था कि आशु नौ फरवरी को डासना जेल से छूट कर आया था और 11 मार्च को उसने सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया।