फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DElhi-Meerut Expressway: Toll starts on Meerut-Delhi Expressway

Delhi-Meerut Expressway: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर टोल शुरू, हल्के वाहनों के लिए सराय काले खां तक 155 रुपये है शुल्क

Fri, 01 Apr 2022 09:37 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ।
माई सिटी रिपोर्टर, मेरठ। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 01 Apr 2022 09:37 AM IST
सार

मेरठ से सरायकाले खां तक हल्के वाहनों (कार) से 155 रुपये लिए जाएंगे। वहीं, सबसे कम भोजपुर तक 25 रुपये है। इसके अलावा महीनेभर में सफर करने वाले लोगो के लिए भी सुविधा है। वह 50 यात्रा का टोल शुल्क फास्टटेग के माध्यम से एक बार जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
DElhi-Meerut Expressway: Toll starts on Meerut-Delhi Expressway
टोल बूथ से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर ठीक एक वर्ष बाद टोल शुल्क कार्य शुरू कर दिया गया है। एक अप्रैल 2021 से एक्सप्रेस-वे को वाहनों के लिए खोला गया था। शुक्रवार सुबह ठीक 8:00 बजे मेरठ स्थित काशी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से टोल शुल्क लिया गया। पहला शुल्क फरीदाबाद से आ रहे वासु ने ₹155 फास्टेग के द्वारा दिया। पाथवे इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पहले 10 मिनट में 120 वाहन गुजर गए।

विज्ञापन


मेरठ से सरायकाले खां तक हल्के वाहनों (कार) से 155 रुपये लिए जाएंगे। वहीं, सबसे कम भोजपुर तक 25 रुपये है। इसके अलावा महीनेभर में सफर करने वाले लोगो के लिए भी सुविधा है। वह 50 यात्रा का टोल शुल्क फास्टटेग के माध्यम से एक बार जमा कर सकते हैं। इस शुल्क पर प्रतिदिन के टोल शुल्क का दो तिहाई ही देना होगा। टोल प्रक्रिया के शुभारंभ पर एनएचएआई से अमन कुमार, पाथवे इंडिया इंचार्ज नवनीत शर्मा , प्रभात शर्मा, जीआर इंफ्रा के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज बेरवा मौजूद रहे।

विज्ञापन

दौड़ते रहे दोपहिया/तिपहिया वाहन

टोल शुरू होने के बाद भी दोपहिया और तिपहिया वाहन दौड़ते नज़र आए। हालांकि टोल कर्मचारियो का कहना है कि अगले एक-दो दिन में रोक लगा दी जाएगी। वही, टोल बूथ पर महिला कर्मचारी भी कार्य करती मिलीं।

ये हैं एक्सप्रेसवे पर टोल बूथ

काशी टोल प्लाजा, भोजपुर, रसूलपुर, डासना, डूंडाहेड़ा, इंदिरापुरम, सरायकाले खां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed