{"_id":"6905c6a10a79a4558d08a5c4","slug":"meerut-newly-appointed-commissioner-bhanu-chandra-goswami-assumes-charge-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नए कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नए कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों ने बुके देकर किया स्वागत
Sat, 01 Nov 2025 02:06 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:06 PM IST
सार
मेरठ मंडल के नए कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। कमिश्नर कार्यालय में डीएम, एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन
नवनियुक्त मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ मंडल के नवनियुक्त मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने शनिवार को कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने नवागंतुक कमिश्नर का बुके भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टीस दे रहीं ध्वस्तीकरण की यादें: चैन छीन रहा मलबा, नेताओं पर बरसीं महिलाएं, पूछा-दुकानें टूटीं तब कहां थे?
विज्ञापन
कार्यभार संभालने के बाद कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यशैली को पारदर्शी, जवाबदेह और सार्वजनिक हित केंद्रित रखने पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही विकास योजनाओं की समीक्षा, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फील्ड विजिट और अधिकारियों के साथ समन्वय के माध्यम से जिले और मंडल स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन