फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Murder of brother... first cut the sleeping brother's finger, then attacked him with a sharp weapon

Meerut: भाई की हत्या... पहले सोते हुए भाई की उंगली काटी, फिर धारदार हथियार से किए वार, चिल्लाती रही मां

Thu, 12 Sep 2024 03:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Sep 2024 03:09 AM IST
सार

मोहित ने अपने भाई विनीत की हत्या करते समय हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मां रोकती रही, मगर नशे का आदि मोहित ताबड़तोड़ वार करता रहा। 

विज्ञापन
Meerut: Murder of brother... first cut the sleeping brother's finger, then attacked him with a sharp weapon
विनीत का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बीघा जमीन के लालच में सौतेला भाई मोहित हैवान बन गया। पहले उसने विनीत के हाथ की उंगली काटी। इसके बाद धारदार हथियार से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मां चीखती चिल्लाती रही लेकिन मोहित के सिर पर खून सवार था। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

 

Meerut: Murder of brother... first cut the sleeping brother's finger, then attacked him with a sharp weapon
हत्या के बारे बिखरा पड़ा खून। - फोटो : अमर उजाला
कमरे में बिखरा खून वारदात की हैवानियत बयां कर रहा था। जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा, वह कांप उठा। लोगों का कहना था कि एक भाई जमीन के लालच में कितना गिर गया कि भाई को मारते हुए उसके हाथ नहीं कांपे। मां गीता ने रोते हुए बताया कि मोहित विनीत पर ऐसे वार कर रहा था जैसे वह किसी जानवर को मार रहा हो। पहले उसने सो रहे विनीत के हाथ की उंगली काटी। इसके बाद सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उन्होंने खूब मिन्नत की, लेकिन मोहित का दिल नहीं पसीजा। शोर सुनकर भाई राहुल पकड़ने दौड़ा तो आरोपी फरार हो गया। दौराला के भगवानपुरी मोहल्ले में हुई इस सनसजीखेज वारदात से हर कोई अवाक है। घटना के बाद से मोहल्ले में मातम पसरा है। मां गीता बार-बार यही कह रही थी कि दो बीघा जमीन के लालच में भाई ने भाई को ही मार दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों को दे चुका था मारने की धमकी
सौतेला बड़ा भाई मोहित नशे का आदी है। अपने हिस्से की जमीन बेचकर उसने सारे पैसे नशे में उड़ा दिए। पैसों की आर्थिक तंगी के चलते वह दोस्त के घर पर काम कर रहा था। मोहित अब मां की जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। राहुल और विनीत इसका विरोध करते थे। कई बार उसने विनीत के साथ मारपीट भी की। राहुल और विनीत दोनों को उसने मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

गांव के लोग रहते हैं मोहित से परेशान
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने बताया कि मोहित दबंग प्रवृत्ति का है। गांव के सभी लोग उससे परेशान रहते हैं। हत्या किस हथियार से की गई, इसके बारे में अभी किसी को जानकारी नहीं है। मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed