फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Murder: सायमा की हत्या का आरोपी पिता व चचेरे भाई को पछतावा नहीं, बोले-बदनामी करा रही थी, मार डाला

Wed, 22 Jun 2022 01:45 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jun 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut murder: Father and cousin accused of killing married daughter do not have regret, says she was defaming the family, so we killed
सायमा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रिश्तों में शक के कारण होने वाली हत्याओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में शक और संदेह को लेकर एक तलाकशुदा महिला की उसके ही पिता और चचेरे भाई ने बेरहमी से हत्या कर डाली। तलाकशुदा महिला क्षेत्र में अपनी दो बेटियों के साथ किराए पर रह रही थी। इस हत्याकांड ने जहां आपसी रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए तो वहीं दो बेटियों के सिर से मां का साया छीन लिया।



मेरठ के लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में बसपा नेता दिलशाद शौकत के मकान में मंगलवार सुबह तलाकशुदा सायमा (35) की उसके पिता और चचेरे भाई ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि सायमा के कई लोगों से संबंध होने के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी पिता असलम व चचेरे भाई जुबेर को गिरफ्तार कर लिया है। पिता और चचेरे भाई को सायमा की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं था। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आगे विस्तार से जानें पूरी वारदात।

Meerut murder: Father and cousin accused of killing married daughter do not have regret, says she was defaming the family, so we killed
सायमा हत्याकांड - फोटो : amar ujala

सायमा, बसपा नेता दिलशाद शौकत के दो मंजिला मकान में अपनी दो बेटियों के साथ किराये पर रहती थी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे सायमा का भाई फरमान सायमा के घर गया तो वह बेड पर मृत पड़ी थी। उसकी दोनों बेटी लाइबा (7) व कुलसुम (6) उसी कमरे में सो रहीं थीं। 

Meerut murder: Father and cousin accused of killing married daughter do not have regret, says she was defaming the family, so we killed
सायमा हत्याकांड - फोटो : amar ujala
सायमा के भाई फरमान ने घर में बहन को मृत देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट उत्तम सिंह राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह पांच बजे सायमा के पास चचेरे भाई जुबेर के साथ पिता असलम आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut murder: Father and cousin accused of killing married daughter do not have regret, says she was defaming the family, so we killed
सायमा हत्याकांड - फोटो : amar ujala

पुलिस ने तुरंत असलम और जुबेर की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सायमा के कई लोगों के साथ संबंध थे। वह उनकी और परिवार की बदनामी करा रही थी। इसी वजह से उन्होंने सायमा की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Meerut murder: Father and cousin accused of killing married daughter do not have regret, says she was defaming the family, so we killed
सायमा हत्याकांड - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक सायमा के भाई फरमान की तहरीर पर पिता असलम और चचेरे भाई जुबेर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों ने पहले भी सायमा की हत्या का प्रयास किया था। आरोपी तमंचा कहां से खरीदकर लाए थे। इसकी पुलिस भी जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में जुबेर ने एक युवक का नाम बताया है जिसकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सायमा लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा देती थी। दोनों आरोपियों ने सायमा की हत्या का पछतावा न होने की बात कही है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed