फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day: पश्चिमी यूपी में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, देखें तस्वीरें

Tue, 21 Jun 2022 01:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Jun 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day: Yoga Day celebrated with great enthusiasm in Western UP see photos
योग दिवस पर योगासन करते लोग। - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी के जिलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं योगासन के दौरान लोगों ने सेल्फी भी ली। आइए इन तस्वीरों में देखते हैं कि लोगों ने योग दिवस को कैसे मनाया है।



स्वीमिंगपूल में किया योग
विश्व योग दिवस के अवसर पर मेरठ में मवाना रोड रजपुरा स्थित एचआरएस स्विमिंगपूल पर जल में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस विशेष योग आयोजन के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर ने पांच से 50 साल तक के लोगो को जल में योग कराया। साथ ही उन्होंने लोगों को जल में योग के चमत्कारिक फायदे भी बताए। डॉक्टर सक्सेना ने बताया योग व तपस्या का आपस में बहुत गहरा संबंध है, नियमित योग करने से शरीर बलिष्ठ व चेहरे पर तेज बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर हम योग करते समय ईश्वर का अनुसरण करें तो हमें इससे तपस्वी जितना धार्मिक लाभ भी मिलता है।

International Yoga Day: Yoga Day celebrated with great enthusiasm in Western UP see photos
योग करते लोग। - फोटो : amar ujala

बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग योग करने पहुंचे।

International Yoga Day: Yoga Day celebrated with great enthusiasm in Western UP see photos
योग करते शहरवासी। - फोटो : amar ujala

वहीं मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां लोगों ने बड़े उत्साह के साथ योग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day: Yoga Day celebrated with great enthusiasm in Western UP see photos
योग करते लोग। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में विश्व योग दिवस के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम में कैबिनेट महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य, कमिश्नर लोकेश एम, आईजी प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर आदि अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
International Yoga Day: Yoga Day celebrated with great enthusiasm in Western UP see photos
योग करते मंत्री। - फोटो : amar ujala

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शामली शहर के करनाल रोड पर एमएस फार्म में योग शिविर का आयोजन हुआ। योग आयोजन में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तेजेंद्र निरवाल, डीएम जसजीत कौर और एसएसपी सुकृति माधव समेत जिले के स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed