मेरठ में बदला मौसम: सुबह बारिश से सुहाना हुआ मौसम, बिजली की तड़तड़ाहट और तेज हवाओं के बाद निकली धूप
मेरठ में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बिजली की तड़तड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। करीब 10 बजे बारिश थमने के बाद धूप निकल आई।
विस्तार
मेरठ में गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। करीब पांच बजे बिजली की तड़तड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में बारिश तेज हो गई। काफी देर तक हुई बारिश और ठंडी हवाओं से सुबह के समय मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
बिजली की तड़तड़ाहट और तेज हवाओं के साथ बारिश
सुबह बारिश के दौरान आसमान में घने बादल छाए रहे। तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को बदले मौसम का असर साफ दिखाई दिया। बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह पानी भी जमा हो गया।
यह भी पढ़ें: आयुष मलिक धर्मांतरण: 'बेटे को बंधक बनाने की बात पूरी तरह गलत', पिता बोले- अदालत में सीसीटीवी और अन्य सबूत दिए
कुछ देर बाद थमी बारिश
काफी देर तक बारिश होने के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा। बारिश थमने के बाद लोगों को राहत मिली। ठंडी हवाओं के चलते कुछ समय तक मौसम खुशनुमा बना रहा।
10 बजे निकली धूप, फिर बढ़ी गर्मी
सुबह करीब 10 बजे एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखाई दिया। आसमान साफ होने लगा और धूप निकल आई। धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के चलते दिनभर गर्मी और उमस का असर बने रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह हुई बारिश से कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।