फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Moped rider ran away after kissing a woman walking on the road, created noise in the street

Meerut: राह चलती महिला को किस करके भागा मोपेड सवार मनचला, पकड़ा गया तो बोला सॉरी सर, गलती हो गई, देखें वीडियो

Mon, 26 May 2025 05:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 May 2025 05:30 PM IST
सार

यह वीडियो लिसाड़ीगेट का है और 20 मई का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद महिला युवक को बुरा भला कहती है और आरोपी भाग जाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Meerut: Moped rider ran away after kissing a woman walking on the road, created noise in the street
महिला की ओर बढ़ता आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ी गेट का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक महिला को मोपेड सवार युवक सरेराह किस करके भाग जाता है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में लग गई। देर शाम आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

 

Meerut: Moped rider ran away after kissing a woman walking on the road, created noise in the street
गिरफ्तार आरोपी सुहेल। - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो बीती 20 मई का है। वीडियो में बुर्का पहने महिला के आगे एक बच्ची चल रही है। इसी बीच एक युवक मोपेड पर आता है और महिला की तरफ बढ़ता है। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, मोपेड सवार युवक महिला को किस करके भाग जाता है। 

यह भी पढ़ें...
Meerut Crime News: सिविल इंजीनियर जीजा पर किया हमला, देह व्यापार के दो आरोपी जेल भेजे,पढ़ें-अपराध संक्षेप    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला शोर मचाती है और युवक को गालियां देती है। शोर सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर आते हैं और पूछते हैं क्या हुआ। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस हरकत में आग गई है। युवक की पहचान करने का प्रयास किया गया। महिला पुलिसकर्मी ने पीड़ित महिला के बयान भी लिए।





 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि जल्द आरोपी का पता कर लिया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर शाम सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी सुहेल निवासी अहमदनगर लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मीडिया के सामने पेश भी किया गया, जहां वह लंगड़ाता हुआ दिख रहा है। वो कहता है सर गलती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed