फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Civil engineer brother-in-law attacked, two accused of prostitution sent to jail

Meerut Crime News: सिविल इंजीनियर जीजा पर किया हमला, देह व्यापार के दो आरोपी जेल भेजे,पढ़ें-अपराध संक्षेप

Mon, 26 May 2025 04:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 26 May 2025 04:54 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित दीवान चंद एन्क्लेव निवासी सिविल इंजीनियर मयंक भारद्वाज पर हमला कर दिया गया।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Civil engineer brother-in-law attacked, two accused of prostitution sent to jail
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में सरधना रोड स्थित दीवान चंद एन्क्लेव निवासी सिविल इंजीनियर मयंक भारद्वाज पर हमला कर दिया गया। उसने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह देहरादून में सिविल इंजीनियर है। उसने दो साल पूर्व गढ़ रोड निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। पीड़ित के अनुसार छह महीने से दंपती का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर खिर्वा फ्लाईओवर के पास उसके साले विशाल तोमर, अभिषेक तोमर, अर्पित तोमर व एक अन्य ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने बीच-बचाव में आए उसके दोस्त अनुज रावत को तमंचा दिखाकर धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 26 मई को आपके शहर में क्या हुआ

जानलेवा हमले में सेल्समैन घायल
लावड़-सोफीपुर मार्ग स्थित शराब की दुकान पर दो युवकों ने पल्हैड़ा निवासी सेल्समैन नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में नरेंद्र घायल हो गया। नरेंद्र ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह उल्देपुर चौकी के पास शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर रहा था। दुकान पर प्रिंस निवासी पल्हैड़ा और हर्ष निवासी डबल स्टोरी वहां पहुंच गए। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सेल्समैन घायल हो गया। शोर सुनकर राहगीर की भीड़ जमा हुई, तो हमलावर धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। 

देह व्यापार के दो आरोपी जेल भेजे
मेरठ। भारतीय किसान मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को होटल हाईवे रेजीडेंसी में देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मौके पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और मलियाना निवासी ईशु और जानी क्षेत्र के टीकरी गांव निवासी संजीव उर्फ रामगोपाल को पकड़ लिया। होटल संचालक शराफत अली निवासी कैलावड़ा थाना खतौली मुजफ्फरनगर मौके से भाग निकला था। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान मिला था। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया था। ईशु और संजीव उर्फ रामगोपाल का रविवार को चालान कर दिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि होटल संचालक को तलाश किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

तीन गाड़ियां टकराईं, तीन लोग घायल
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में सुपरटेक कॉलोनी के सामने रविवार रात तीन कार आपस में भिड़ गईं। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दिल्ली के धौला कुआं निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने गए थे।

रविवार को लौटते वक्त सुपरटेक कॉलोनी के सामने आगे चल रहे एक कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी कार को ब्रेक लगाकर साइड में खड़ा किया। आरोप है कि हरिद्वार की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्विफ्ट कार सवार राकेश के परिवार चोट आई। घटना में स्विफ्ट कार के दोनों एयरबैग खुल गए। स्विफ्ट कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

दुकान से साड़ी और सूट चुराने वाली महिलाएं पकड़ीं
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवई नगर निवासी साजिद की भगत सिंह मार्केट में लेडीज गारमेंट्स की दुकान है। शनिवार शाम करीब छह बजे दो महिलाएं उनकी दुकान पर कपड़े खरीदने आई थीं।

कपड़े देखने के बहाने दोनों महिलाओं ने एक साड़ी और तीन सूट चुराकर अपने बैग में रख लिए। महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार को कपड़े चोरी होने का पता चला। वह आसपास के दुकानदारों के साथ महिलाओं की तलाश में लग गया। कुछ दूरी पर दोनों महिलाएं मिल गई। मौके पर पुलिस भी आ गई।

महिलाओं के बैग से चोरी किए गए कपड़े बरामद हो गए। इनकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है। पुलिस की पूछताछ में एक महिला ने अपना नाम गुलफिशा और दूसरी ने शबाना निवासी मुंडाली बताया। दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों महिलाओं का चालान कर दिया।  

बैग काटकर दो महिलाओं ने सोने का सेट किया चोरी  
कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में महिला का बैग काटकर दो महिलाओं ने सोने का सेट चोरी कर लिया। वह पति के साथ सोने का सेट बेचने आई थी। सेट चोरी होने पर महिला की हालत बिगड़ गई। पति की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कोतवाली क्षेत्र के गुदड़ी बाजार निवासी शुएब ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 17 मई को वह पत्नी हिना के साथ सोने का सेट बेचने सराफ की दुकान पर आया था। सोने का सेट बैग में था। सराफ से सौदा नहीं बन पाया। उसकी दुकान में बुर्का पहने दो महिलाएं हिना से सटकर बैठी थीं। पति-पत्नी दुकान से बाहर निकले तो दोनों महिलाएं भी दुकान से चली गईं। दंपती दूसरी दुकान पर सेट बेचने के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने देखा कि बैग कटा हुआ है। सोने का सेट उसमें नहीं था। पीड़ित के मुताबिक दोनों महिलाओं ने ही सोने का सेट चुराया है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए महिलाओं को तलाश किया जा रहा है।

भाजपा पार्षद को दी हत्या की धमकी
एक सप्ताह पहले दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में समझौता कराने पर भाजपा पार्षद उत्तम सैनी को दो युवकों ने फोन कर हत्या की धमकी दी। आरोपी युवकों ने पार्षद को कहा कि तेरी सारी राजनीति निकाल देंगे। घर से निकला तो श्मशान तक छोड़कर आएंगे।  

वार्ड नंबर 44 के भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि 19 मई को पड़ोसी तरुण खटीक और आर्यन प्रजापति के आपसी विवाद में वह सिविल लाइन थाने गए थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। आरोप है कि समझौते के बाद प्रियांशु मलिक ने उनसे अभद्रता की। 23 मई को प्रियांशु मलिक और विदित तालियान ने मोबाइल पर तीन बार काॅल कर घर से निकलते ही हत्या करने की धमकी दी है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें तलाश किया जा रहा है। 

जमीन कब्जाने पर दो पर मुकदमा 
नेशनल हाईवे- 58 पर दायमपुर में नगर निगम की जमीन पर नींव भरकर दीवार लगाने और टीन शैड डालकर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। निगम के लेखपाल रुद्रेश कुमार के मुताबिक दायमपुर में एक जमीन की पूर्व में पैमाईश करके राजस्व विभाग और नगर निगम द्वारा पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। लेखपाल का आरोप है कि आरोपी अश्वनी जायसवाल और संजीव जायसवाल ने सरकारी जमीन पर ईंट भट्ठा बनाने के दौरान कब्जा किया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

ताला तोड़कर तीन बकरे चोरी
सोती गंज में एक दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने तीन बकरे चोरी कर लिए। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आ गई। दुकान मालिक को तब पता चला जब वह सुबह दुकान खोलने के लिए आया। जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस काे दी। सदर पत्ता मौहल्ला निवासी सलमान उर्फ शेर की सोतीगंज मस्जिद के सामने टायर की दुकान है। रात में करीब दस बजे दुकान में तीन बकरे बंद कर अपने घर चला गया था। रविवार सुबह उसने देखा, दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। सलमान ने बताया कि तीन पंखे भी चोरी हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की तलाश में लगी है। 

नशीले पदार्थ के साथ एक पकड़ा
टीपी नगर पुलिस ने 1130 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने बताया कि कंकरखेड़ा के रोहटा रोड जवाहरनगर निवासी प्रभु देवा को किशनपुरा मस्जिद के पीछे खाली मैदान से पकड़ा गया। उसके पास से गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

11 साल की छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 11 वर्षीय कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया तो घटना के बारे में पता चला। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी युवक चंचल को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में मजदूरी करने वाले दंपती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि 17 मई को दोनों काम पर गए थे। घर पर 11 साल और आठ साल की बेटियां थीं। इसी दौरान किराए के मकान में रहने वाला युवक चंचल निवासी पतला निवाड़ी मोदीनगर उनके घर पहुंचा। उसने छोटी बच्ची को मोबाइल देकर बड़ी बेटी को किसी काम के बहाने से कमरे में ले गया। आरोप है कि यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों को बताने पर धमकी दी गई। 

रविवार सुबह छात्रा की तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन उसे डाॅक्टर के पास लेकर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद परिजन परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चंचल को को गिरफ्तार कर लिया है।  

घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन गायब
थाना लोहिया नगर के हिमायू नगर अली मस्जिद के पास घर के बाहर खेल रहे भाई-बहन गायब हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हें तलाश लिया। अली मस्जिद निवासी अनवार ने बताया कि रविवार सुबह उसका 4 वर्षीय पुत्र अली व 6 साल की पुत्री आयशा घर के बाहर खेल रहे थे।

जब बाहर निकलते देखा तो दोनों घर के बाहर नहीं थे। जिनकी काफी तलाश की लेकिन कुछ नहीं पता लगा। जिनकी थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ आसपास की गलियों में देखा तो बच्चे खेलते-खेलते 60 फुटा रोड़ पर पहुंच गए थे। जहां से पुलिस ने बच्चों को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया।

बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला, मां का पैर तोड़ा
परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड पर जमीन विवाद को लेकर रविवार शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में कुल्हाड़ी लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसकी मां का पैर टूट गया। पुलिस ने घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया।

भूड़बराल निवासी कोमल पत्नी मिंटू का अपने देवर प्रदीप से गगोल रोड के कताई मील स्थित खेती की जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बताया गया कि जमीन के मुख्य रास्ते पर कोमल ने दीवार लगाकर गेट लगा रखा है, जिस कारण प्रदीप अपने खेत पर नहीं जा पाता। रविवार शाम प्रदीप ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा लेकिन कोमल ने गेट नही खोला।

इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद प्रदीप अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर जमीन पर पहुंचा और दीवार तोड़ने लगा। कोमल अपने बेटे उज्जवल और क्रिश के साथ पहुंची। आरोप है कि प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोमल और उज्जवल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed