फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Moon not sighted, Eid to be celebrated on March 21, prayers at 8 am at Shahi Eidgah

Eid-Ul-Fitar: मेरठ में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद, शाही ईदगाह पर सुबह ये रहेगा नमाज का समय

Thu, 19 Mar 2026 09:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Mar 2026 09:07 PM IST
सार

मेरठ में ईद का चांद नजर नहीं आने के कारण अब 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। शाही ईदगाह पर सुबह 8 बजे नमाज़ होगी, शहरकाजी ने भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
Meerut: Moon not sighted, Eid to be celebrated on March 21, prayers at 8 am at Shahi Eidgah
शहरकाजी जैनुल सालिकीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आने के कारण अब ईद उल फितर का त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा। शहरकाजी ने नमाज़ के समय और व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी देते हुए लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन


21 मार्च को होगी ईद
चांद नजर नहीं आने के चलते ईद अब शनिवार 21 मार्च को मनाई जाएगी। शहरकाजी जैनुल सालिकीन सिद्दीकी ने इसकी पुष्टि करते हुए सभी को त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: शादी में लिया एक रुपया व नारियल, मेजर ने कैप्टन दुल्हन संग रचाई शादी, दहेज के खिलाफ दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

शाही ईदगाह पर सुबह 8 बजे नमाज
शहरकाजी ने बताया कि शाही ईदगाह पर सुबह 8 बजे ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। इसके साथ ही जिले की करीब साढ़े 500 मस्जिदों में भी नमाज़ पढ़ी जाएगी। लोगों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है ताकि व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।

भाईचारा बनाए रखने की अपील
शहरकाजी ने ईद के अवसर पर सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों और मेलजोल का प्रतीक है, जिसे मिलजुलकर मनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed