फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Miscreants robbed three lakhs in broad daylight in Kankarkheda

Meerut: पुलिस का नहीं खौफ, बदमाशों ने कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े तीन लाख की लूट को दिया अंजाम

Tue, 25 Apr 2023 01:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Apr 2023 01:17 PM IST
सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया। यहां बैंक से रकम निकालकर ला रहे एक व्यक्ति से बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
Meerut: Miscreants robbed three lakhs in broad daylight in Kankarkheda
Amar Ujala Admin - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बदमाशों को न पुलिस का खौफ है न कानून का डर। यहां बदमाश दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार दोपहर कंकरखेड़ा में बाइक सवार बदमाशों ने सरे बाजार बैंक से पैसे निकाल कर ला रहे बुजुर्ग से तीन लाख रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कासमपुर की तरफ फरार हो गए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP Board 10th 12th Result: पश्चिमी यूपी को हाथ लगी निराशा, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में ये बने टॉपर, देखें लिस्ट
विज्ञापन


अंबेडकर रोड स्थित राम नगर गली नंबर-दो निवासी लगभग दिगंबर शर्मा (75) ने बताया कि एक महीने बाद उसकी पोती भावना की शादी है। वह अपनी पत्नी सुशीला के साथ थाने के सामने पीएनबी बैंक से पैसे निकालने के लिए गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने बैंक से तीन लाख रुपए निकाले और घर के लिए चल दिए। थाने से कुछ दूरी पर चलने के बाद महिला किसी काम से बाजार में रुक गई। वही बुजुर्ग ई रिक्शा से घर के लिए चल दिए। बुजुर्ग गली के बाहर ई-रिक्शा से उतरकर पैदल ही घर के लिए चल दिए।
 

इसी बीच पल्सर सवार दो बदमाश पीछे से आए उन्हें झपट्टा मारकर बुजुर्ग के हाथ से बैग छीन लिया। पैसे लूटने के बाद बदमाश मार्शल पिच की तरफ फरार हो गए। घटना का पता चलने पर आसपास के लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी चेक किए। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed