UP Board 10th 12th Result Live: 10वीं-12वीं के टॉपरों ने रचा इतिहास, पिता-पुत्र दोनों ने एक साथ किया इंटर पास
UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सहारनपुर जनपद के चिलकाना में पिता ने हाईस्कूल परीक्षा पास करने के 24 साल बाद अपने पुत्र के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। परीक्षा में पिता-पुत्र दोनाें ही उत्तीर्ण हुए हैं।
पठेड़ निवासी राजबीर सिंह पंवार ने 1989 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसके बाद राजवीर अपने निजी कारोबार में लग गए। वर्ष 2023 की परीक्षा में राजबीर ने अपने पुत्र आर्यन के साथ इंटरमीडिएट का फाॅर्म भर दिया। पिता-पुत्र ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। पिता-पुत्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। राजबीर ने 500 में से 265 तथा आर्यन ने 500 में से 289 अंक प्राप्त किए। राजवीर एसबीआई की क्योस्क ब्रांच चलाते हैं, जबकि उनका पुत्र आर्यन इंजीनियर बनने की इच्छा रखता है।
सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को दोष सिद्घ होने पर अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) ने दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस मामले में पुलिस ने भी सशक्त पैरवी की।
सहायक शासकीय अधिवक्ता सतीश कुमार सैनी ने बताया की थाना नागल क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण 14 अप्रैल 2019 गांव बसेड़ा निवासी आरोपी गुलशेर पर उसकी पुत्री बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही आरोपी 20 हजार की नकदी और चांदी की पायल भी ले गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी के भाई नसीम को भी नामजद किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। मामले की सुनवाई के बाद गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
इसके अलावा 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। नसीम पर दोष सिद्घ न होने पर उसे बरी कर दिया। वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने भी सशक्त पैरवी की। विवेचक उपनिरीक्षक सुनील कुमार और पैरोकार कांस्टेबल दुष्यंत कुमार ने आरोपी को सजा दिलाने के लिए तमाम साक्ष्य अदालत में पेश किए, जिसके चलते आरोपी को सजा हुई है।
उधर, शिवम के पिता भूपेंद्र शर्मा एवं माता अनीता शर्मा ने बताया कि वह खेती करते हैं और बच्चों को पढ़ाना उनका लक्ष्य है। वहीं, शिवम शर्मा ने बताया कि वह लगातार छह से सात घंटे पढ़ाई करता था। घर पर और ट्यूशन में भी पढ़ाई करता था। आगे भी वह पढ़ता रहेगा और यूपीएससी के द्वारा अधिकारी बनने का उसका सपना है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित हाईस्कूल और इंटर के बोर्ड परीक्षा परिणाम में आर्यन कुमार इंटरमीडिएट में टॉपर बने। एसजेएसबीएम इंटर कॉलेज गंगोह के छात्र आर्यन कुमार ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
दूसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर के छात्र सूरज कुमार रहे। सूरज ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटर में वासुदेव सैनी तीसरे स्थान पर रहे रामकृष्ण मेहता इंटर कॉलेज गंगोह के छात्र वासुदेव सैनी ने 500 में से 474 अंक लेकर 94. 80 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। हाईस्कूल के घोषित परिणाम में पहले स्थान पर तीन परीक्षार्थी रहे। एमडी इंटर कॉलेज नवीन नगर की छात्रा श्रुति गुप्ता, अंबेहटा पीर इंटर कॉलेज के अनंत सैनी और श्री भारत विद्यापीठ इंटर कॉलेज राठौर की शीतल देवी 600 में से 571 अंकों के साथ 95.17 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। वही, हर्ष चौधरी ने 95.00 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। वह अंबेहटा पीर इंटर कॉलेज का छात्र है। सौम्या जैन ने टॉपर10 की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर बाबा लाल दास रोड सहारनपुर की छात्रा सौम्या जैन ने 94. 17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
मेरठ में ये रहे हाईस्कूल और इंटरमिडिएट के टॉपर
हालांकि हाईस्कूल में जिले के किसी छात्र ने प्रदेश टॉप -10 में जगह नहीं बनाई है। वहीं एसडीएचटी इंटर कॉलेज गंगानगर के हाईस्कूल छात्र शिवम कुमार सागर ने 600 में से 578 अंक प्राप्त कर 96.33 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं माछरा के सीएचपीएन कॉलेज के शिवम शर्मा ने 600 में से 576 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि घाट स्थित ओम प्रकाश वर्मा इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र निखिल ने 600 में से 574 अंक प्राप्त कर 95.67 अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। जिले में कुल हाईस्कूल का परिणाम इंटरमिडिएट का 81.38 प्रतिशत और हाईस्कूल में 92.21 प्रतिशत रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार ने बताया पांच परिक्षेत्र में मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय हाईस्कूल में 91.11 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहा है। जबकि इंटरमिडिएट में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय 77.06 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा है।