{"_id":"9123197d11bb3892bf439bcabdb1f344","slug":"meerut-mda-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही ऑनलाइन बुक हो सकेंगे एमडीए के फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही ऑनलाइन बुक हो सकेंगे एमडीए के फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
मेरठ विकास प्राधिकरण हाईटेक होने के लिए नित नए प्रयोग कर रहा है। अब फ्लेटों की बुकिंग ऑनलाइन करने की तैयारी है। एमडीए सचिव कुमार विनीत ने बताया कि पोर्टल बनने के बाद एमडीए की वेबसाइट पर जाकर कोई भी फ्लैट बुक कर सकता है।
विज्ञापन
संबंधित दस्तावेज स्कैन कर ऑनलाइन ही अटैच करने होंगे। इससे आवेदक एमडीए के बार बार चक्कर काटने से बचेगा। कोशिश होगी कि 72 घंटे के अंदर ही दस्तावेजों की जांच हो जाए और ऑनलाइन ही आवेदन का कन्फर्मेशन कर दिया जाए। आवेदक को यह बता दिया जाएगा कि उसका किस नंबर का फ्लैट बुक हुआ है। वह उसकी किश्त भी ऑनलाइन ही जमा कर सकता है।
विज्ञापन