फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Lost Rs 11 lakh in gambling, Furkan told police - Sir, I was robbed.

Meerut: जुए में हार गया 11 लाख रुपये, पुलिस से बोला फुरकान- साहब मेरे साथ लूट हो गई

Fri, 31 Jan 2025 12:05 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 31 Jan 2025 12:05 AM IST
सार

जाकिर कालोनी निवासी फुरकान ने बताया कि समर गार्डन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे लूटा। पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी निकला। फुरकान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  

विज्ञापन
Meerut: Lost Rs 11 lakh in gambling, Furkan told police - Sir, I was robbed.
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस उस समय हरकत में आ गई, जब कंट्रोम रूम से 11 लाख रुपये की लूट की सूचना फ्लैश हुई। पुलिस ने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। जांच में सामने आया कि जुए में पैसे हारने के बाद युवक ने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जाकिर कालोनी निवासी फुरकान का कहना है कि वह समर गार्डन की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और 11 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए। पुलिस ने जांच की तो मामला फर्जी पाया गया। इसके बाद फुरकान को लिसाड़ी गेट थाने लाया गया। यहां सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह जुए में रुपये हार गया था, इसलिए लूट की फर्जी सूचना दी थी। फिलहाल फुरकान पुलिस की हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि फुरकान ने जुआ कहां खेला, कौन-कौन इस खेल में लिप्त है, 11 लाख रुपये कहां से आए, कहीं ये काला धन तो नहीं था, आदि की जांच की जा रही है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed