फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Leopard fell into a well in Kithore, villagers came to see it and forest department started rescue

Meerut : कुएं में गिरा तेंदुआ, देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Wed, 27 Dec 2023 06:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Dec 2023 06:14 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के किठौर में एक कुएं में तेंदुआ गिरा तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी गई। उधर, पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Meerut: Leopard fell into a well in Kithore, villagers came to see it and forest department started rescue
कुएं में गिरा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र के गांव राधना के जंगल में एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। वहीं, पास में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने गुर्राट की आवाज सुनी तो कुएं में झांककर देखा। वहीं, कुएं में तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


वहीं, कुएं में तेंदुआ देखे जाने की खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई। इसी बीच काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ तेंदुए को देखने के लिए उमड़ पड़ी। उधर, तेंदुए की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कंकरखेड़ा से कक्षा छह की छात्रा लापता, छह दिन बाद भी नहीं कोई सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना किठौर के गांव राधना में सलेमपुर मार्ग स्थित एक कुएं में ग्रामीणों को किसी जानवर की गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो वहां एक तेंदुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई।पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
 

यह भी पढ़ें: Road Accident: घने कोहरे में पेरिफेरल पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी ट्रैवलर बस, दो की मौत और 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed