{"_id":"658c06d6bb43a88ec00929b1","slug":"meerut-class-6-student-missing-from-kankarkheda-no-clue-even-after-six-days-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कंकरखेड़ा से कक्षा छह की छात्रा लापता, छह दिन बाद भी नहीं कोई सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कंकरखेड़ा से कक्षा छह की छात्रा लापता, छह दिन बाद भी नहीं कोई सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
Wed, 27 Dec 2023 04:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Dec 2023 04:43 PM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा से स्कूल के लिए निकली कक्षा छह की छात्रा का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस से छात्रा को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
student
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र से कक्षा-6 की छात्रा छह दिन से लापता है। पुलिस और परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इससे छात्रा के परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
इस मामले में कंकरखेड़ा के नंदपुरी निवासी त्रिभुवन सिंह ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी पौत्री 12 वर्षीय सोनम उर्फ गुनगुन आरके पब्लिक स्कूल में कक्षा-6 की छात्रा है। 22 दिसंबर को वह सुबह साढे आठ बजे स्कूल गई थी। छुट्टी होने के बाद वह वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
परिजनों के छात्रा को काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्हें अनहोनी की आशंका सता रही है। कंकरखेड़ा पुलिस का कहना है कि छात्रा को तलाश किया जा रहा है। सीडीआर भी निकाली जा रही है। जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन