{"_id":"69b2d15509e3fd674008a9d0","slug":"meerut-league-the-names-of-the-remaining-players-of-the-six-teams-can-be-decided-today-meerut-news-c-72-1-mct1009-150037-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ लीग : आज तय हो सकते हैं छह टीम के बाकी खिलाड़ियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ लीग : आज तय हो सकते हैं छह टीम के बाकी खिलाड़ियों के नाम
विज्ञापन
क्रिकेट कोच चेतन रतूडी बने व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर टीम के हेड कोच
फोटो
संवाद
मेरठ। जिला क्रिकेट संघ और आईआईएमटी की ओर से आयोजित मेरठ-20 लीग को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उम्मीद है कि शुक्रवार को बाकी बची छह टीम के सभी सदस्यों के नाम भी सामने आ जाएंगे। अभी तक 2 टीम का दल पूरा हुआ है। 6 टीमों के पांच-पांच खिलाड़ी और चुनने हैं। इसके अलावा व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर टीम की ओर से चेतन रतूडी को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है।
मेरठ टी-20 लीग में आठ टीम बीबीसी एलीट गंगानगर, क्रिक गिरी चैंप्स, मेरठ कैंट कमांडोज, मेरठ सिविल लाइन हीरोज, मेरठ साउथ वॉरियर, साकेत रॉयल चैप्स, शुभम स्मैशर्स, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर टीम प्रतिभाग कर रही हैं। 7 मार्च को नीलामी के दौरान सभी टीम की ओर से 15-15 खिलाड़ियों को दल में शामिल किया गया था। इसके अलावा सभी टीम को पांच-पांच खिलाड़ी और लेने थे, जिसमें दो खिलाड़ी जिले से बाहर के और तीन जिले के बोर्ड खिलाड़ी होंगे। इसमें मेरठ साउथ वॉरियर और मेरठ कैंट कमांडोज की ओर से बाकी बचे पांच-पांच खिलाड़ी भी चुन लिए गए हैं। दोनों टीम की ओर से 20-20 खिलाड़ियों का दल पूरा कर लिया गया है। अब बाकी बची छह टीमों को भी पांच पांच खिलाड़ी चुनने हैं। उम्मीद है कि शुक्रवार को बाकी बची छह टीम की ओर से पांच-पांच खिलाड़ियों को और चुन लिया जाएगा। 15 मार्च से टूर्नामेंट की शुरूआत हो जाएगी। उद्घाटन मुकाबला शाम 6 बजे से क्रिक गिरी चैंप्स और शुभम स्मेशर्स के बीच खेला जाएगा। इसे लेकर आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में भी पूरी तैयारी कर ली गई है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 1 अप्रैल को खेला जाएगा।