फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Kidnapping while going to coaching by putting a sheet on her face, student jumped from moving car

दुस्साहस: कोचिंग जाते समय चेहरे पर चादर डालकर अपहरण, चलती कार से कूदी छात्रा

Tue, 21 Nov 2023 08:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Nov 2023 08:32 AM IST
सार

मेरठ के पॉश इलाके आबूलेन पर कोचिंग जाते समय छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया। छात्रा ने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं पुलिस ने मामला गंगानगर का बताकर टरका दिया।

विज्ञापन
Meerut: Kidnapping while going to coaching by putting a sheet on her face, student jumped from moving car
अपहरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोचिंग जाते समय छात्रा के चेहरे पर चादर डालकर बदमाशों ने छात्रा का अपहरण कर लिया। आबूलेन पर हिम्मत कर छात्रा चलती कार से कूदी और परिजनों को जानकारी दी। सदर बाजार पुलिस ने मामला गंगानगर का बताकर छात्रा को टरका दिया।

विज्ञापन


सदर बाजार प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि इंचौली के कस्तला की रहने वाली इनू सैफी पुत्री महबूब सैफी कक्षा 11 की पढ़ाई कर रही है। रविवार को इनू बच्चा पार्क पर स्थित कोचिंग सेंटर गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सांसद राजेंद्र अग्रवाल के ड्राइवर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आरोपी का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद साकेत में ट्यूशन पढ़ने के लिए चली गई। वह वहां से लौट रही थी। छात्रा का कहना है कि गंगानगर के बक्सर में भी कोचिंग के लिए जाना था। तभी पीछे से आए युवकों ने उसके चेहरे पर चादर डाल दी और कार में डालकर ले जाने लगे।

छात्रा को लेकर कार सवार आबूलेन तक पहुंच गए। इस दौरान छात्रा हिम्मत कर चलती कार से कूद गई। किसी व्यक्ति के मोबाइल से उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने फोन कर पुलिस सूचना दी। पीआरवी टीम छात्रा को लेकर सदर बाजार थाने पहुंची। वहीं, छात्रा की तलाश करते हुए परिजन महिला थाने में शिकायत करने पहुंच गए।

छात्रा की जानकारी मिलने पर वह भी सदर बाजार थाने पहुंचे। मामला गंगानगर का होने की वजह से छात्रा को वहां की पुलिस को सौंप दिया।

थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि गंगानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोचिंग के छात्रों से जुड़ा है, जिस कार में छात्रा को अगवा किया गया था, उसमें एक अन्य लड़की भी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed